scriptReligion brings security and good fortune: Sadhvi Bhavyagunashr | धर्म से मिलती है सुरक्षा व सद्गति: साध्वी भव्यगुणाश्री | Patrika News

धर्म से मिलती है सुरक्षा व सद्गति: साध्वी भव्यगुणाश्री

locationबैंगलोरPublished: Oct 17, 2023 01:19:36 pm

  • सीमंधर स्वामी राजेंद्र सूरी संघ

bhavyagudaa.jpg
बेंगलूरु. सीमंधर स्वामी राजेंद्र सूरी संघ, मामूलपेट के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मास में गुरु राजेंद्र भवन किलारी रोड में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि धर्म का प्रभाव केवल बचाता ही नहीं है, सुख, सुरक्षा एवं सद्गति भी देता है। धर्म तीन प्रकार से होता है दबाव, प्रभाव एवं स्वभाव। दबाव वश एवं चमत्कार के प्रभाव में आकर किया धर्म, धर्म नहीं है। जब धर्म करते हुए जीवन के कषाय शांत हो जाएं और पाप मिट जाएं तब स्वभाव से धर्म कहलाता है। दबाव एवं प्रभाव से किया धर्म अल्पकालीन है एवं स्वभाव से किया धर्म जन्म-जन्म तक साथ देता है। साध्वी ने कहा कि संसार में ना-ना प्रकार के लोग हैं उनको सुधार नहीं सकते, बल्कि स्वयं को सुधरना होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.