दु:ख आए तो भगवान को याद करो-साध्वी भव्यगुणाश्री
बैंगलोरPublished: Jan 01, 2023 06:38:42 pm
साध्वीवृन्द का आगामी चातुर्मास राजेन्द्र भवन में


दु:ख आए तो भगवान को याद करो-साध्वी भव्यगुणाश्री
बेंगलूरु . राजेन्द्र सूरी गुरु मंदिर संघ रामचन्द्रपुरम में साध्वी भव्यगुणाश्री ने महामांगलिक के अवसर पर कहा कि पूर्वाचार्यों द्वारा रचित मंत्र सुनने से आधि, व्याधि, रोग, शोक का निवारण होता है। दु:ख से घबराना नहीं चाहिए। वह पाप दूर करने के लिए आता है। कर्जदार आदमी का यदि कर्जा चुक जाता है तो फिर सब काम ठीक हो जाता है। इसलिए दु:ख आए तो भगवान को याद करो। भगवान हमारे पापों को नष्ट कर हमें शुद्ध करते हैं। दु:ख में भक्त की परीक्षा होती है कि यह सच्चा है या कच्चा। उसकी कद्र नहीं होती, जो सच में रिश्तों की कद्र करता है। कद्र उसकी होती है, जो सबसे ज्यादा दिखावा करता है। उन्होंने कहा कि