scriptRemember God with every breath: Swami Narendrananda | प्रत्येक सांस में भगवान का स्मरण करें: स्वामी नरेन्द्रानंद | Patrika News

प्रत्येक सांस में भगवान का स्मरण करें: स्वामी नरेन्द्रानंद

locationबैंगलोरPublished: Oct 29, 2023 07:07:26 pm

  • सत्संग का आयोजन

divyajyotii.jpg
बेंगलूरु. दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से टी.टी.डी. कल्याण मंडप, मल्लेश्वरम में सत्संग का आयोजन किया गया। स्वामी नरेंद्रानंद ने कहा कि मनुष्य को यह जीवन बहुत सौभाग्य से भक्ति करने के लिए मिला है। इसीलिए अपनी प्रत्येक सांस में भगवान का स्मरण करना चाहिए। अपने जीवन में भगवान को प्राथमिक स्थान देना चाहिए। जो नियमित ध्यान करता है, प्रभु की सेवा करता है, वही गुरु की प्रसन्नता को प्राप्त करता है, वही ज्ञान का लाभ प्राप्त करता है। इस ज्ञान से ही जीवन का कल्याण है।
साध्वी रितु भारती ने कहा कि जीवन अमूल्य है। जो लोग इस अवसर का लाभ उठा लेते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। अतः हमें प्रयास करना है कि हम ज्ञान का नियमित अभ्यास करें। साध्वी निशंका भारती ने कहा कि अध्यात्म का मार्ग दुष्कर है किंतु गुरु की कृपा से इस पर निर्भय होकर चला जा सकता है।
कई भजनों ने सभी के हृदयों को भावों से भर दिया। गुरु वंदन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.