scriptजिम्मेदार नागरिक बनना हम सभी का दायित्व | Responsibility of all of us to be responsible citizens | Patrika News

जिम्मेदार नागरिक बनना हम सभी का दायित्व

locationबैंगलोरPublished: Jan 27, 2020 09:08:33 pm

शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में आचार्य देवेंद्रसागर सूरीश्वर की प्रेरणा से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में रैली निकाली गई। रैली का आयोजन नव युवक मंडल ने किया।

जिम्मेदार नागरिक बनना हम सभी का दायित्व

जिम्मेदार नागरिक बनना हम सभी का दायित्व

बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में आचार्य देवेंद्रसागर सूरीश्वर की प्रेरणा से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में रैली निकाली गई। रैली का आयोजन नव युवक मंडल ने किया। रैली के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आचार्य देवेन्द्र सागर ने कहा कि एक मां हमें जन्म देती है और दूसरी मां की गोद में पलकर हमारा पोषण होता है।
एक मां हमारी अपनी मां है, जबकि दूसरी मां धरती मां है। जिसकी गोद में पल कर हम बड़ेे होते हैं। जिस देश में हमने जन्म लिया, वह हमारी मातृभूमि हमें प्राणों से भी अधिक प्रिय है। नागरिक होने का तात्पर्य सरकारों द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उपभोग करना ही नही हैं, बल्कि अपने देश के साथ प्रेम करना भी है। देश प्रेम की भावना हृदय में जलने वाली एक ऐसी ज्वाला है, जो अपनी जन्मभूमि को सबसे ज्यादा प्यार करने की भावना जगाती है। हमें आदर्श नागरिक बनना चाहिए।
आदर्श नागरिक हमारे समाज के आधार व शोभा हैं। उनमें अनेक गुण होते हैं, इसलिए उनका जीवन व आचरण अनुकरणीय होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो