scriptलॉकडाउन से निजात मिली तो सडक़ ने बढ़ाई परेशानी | Roads increased trouble after the lockdown was overcome | Patrika News

लॉकडाउन से निजात मिली तो सडक़ ने बढ़ाई परेशानी

locationबैंगलोरPublished: Sep 26, 2020 03:17:37 pm

जर्नलिस्ट कॉलोनी में परेशान व्यापारी

jc road

,

बेंगलूरु. जेसी रोड के पास जर्नलिस्ट कॉलोनी स्थित ऑटोमोबाइल बाजार के व्यापारियों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन के बाद उनका कारोबार पटरी पर लौटेगा और आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी लेकिन सडक़ निर्माण कार्य ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।
ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन कर्नाटक के सचिव वेंकटेश बताते हैं कि जर्नलिस्ट कॉलोनी में एमटीबी रोड, दूसरा क्रॉस में सडक़ निर्माण कार्य कई माह से चल रहा है। बेहद मंथर गति से चल रहा यह काम व्यापारियों की परेशानी का सबब बन गया है। सडक़ पूरी तरह खोद दी गई है। व्यापारियों को पैदल भी दुकान में जाना-आना मुश्किल हो रहा है।
लॉकडाउन के कारण बाजार की हालात पहले से खराब है। ऐसे में व्यापारियों की मुश्किल बढ़ गई है।
शुक्रवार को एसोसिएशन के व्यापारी एकत्र हुए और समस्या को लेकर चर्चा की। कुछ व्यापारियों ने बाजार बंद करके प्रदर्शन करने की इच्छा जाहिर की लेकिन पदाधिकारियों के समझाने पर वे फिलहाल मान गए हैं।
वेंकटेश ने कहा कि व्यापारी सोमवार को विधायक उदय गरुणाचार से मुलाकात करेंगे और फिर से उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। व्यापारी नगर निगम के प्रशासक गौरव गुप्ता से भी मिलेंगे।

road1.jpg
क्या कहते हैं व्यापारी
पूरी सडक़ को एक साथ खोदने के बजाय चरणबद्ध तरीके से काम हुआ होता तो इतनी परेशानी नहीं होती। बेशक, सडक़ जरूरी है, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था भी चाहिए लेकिन यह काम व्यापारियों को विश्वास में लेकर किया गया होता तो ज्यादा अच्छा होता। व्यापारी चाहते हैं कि काम में लगे मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि काम जल्दी पूरा हो और फिर से कारोबार शुरू हो सके।ऐसा किया जाए तो सरकार में लोगों का विश्वास बढेगा।
ऑटोमोबाइल व्यापारी सुभाष मित्तल कहते हैं कि जल-मल निकासी के लिए बड़़े गहरे गड्ढे खोदे गए हैं जिनमें कई लोग गिरते-गिरते बच चुके हैं। ऐसे में काम जल्दी निपटाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो