script

हमला कर भाग रहे लुटेरे पर फायरिंग

locationबैंगलोरPublished: Nov 30, 2018 07:19:40 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

चेतावनी के बावजूद फरार होने का प्रयास

police

हमला कर भाग रहे लुटेरे पर फायरिंग

कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट वाहन चालकों को रोक कर रहे थे लूट पाट

बेंगलूरु. जालहल्ली पुलिस ने गुरुवार को सुबह भारतीनगर के निकट चेतावनी के बावजूद फरार होने का प्रयास कर रहे बाइक सवार लुटेरे के पैरों पर गोलियां मार कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरटी नगर निवासी अशरफ खान तथा उसके 5 साथी कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट वाहन चालकों को रोक कर लूट पाट कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर ली। भारती नगर के निकट पहुंचे अशरफ खान ने पुलिस को देखकर अपनी बाइक मोड दी। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने अशरफ का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कई बार अशरफ को सरेंडर करने की चेतावनी दी।
जब सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल लोकेश उसके पास पहुंचे तो उसने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गोली मार कर गिराया और गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में घायल पुलिस कर्र्मी तथा अशरफ खान को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। अशरफ के 5 साथियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन दलों का गठन किया गया है। अशरफ तथा उसके साथियों ने 6 राहगरीरों पर हमला कर मोबाइल, आभूषण तथा नकदी लूटी।

ट्रेंडिंग वीडियो