scriptजल्द ही रोबोट करेंगे कोविड जांच | robots to do covid test in karnataka | Patrika News

जल्द ही रोबोट करेंगे कोविड जांच

locationबैंगलोरPublished: Oct 27, 2020 02:33:27 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

एक लाख कोविड सैंपल जांच का लक्ष्य हासिल

Corona Update

Corona Update : तेजी से आ रहा सुधार, 24 घंटे में सामने आए 251 नए संक्रमित, 668 की मौत

बेंगलूरु. धारवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस (डिम्हांस) में अब जल्द ही तरल हैंडजर परीक्षण मशीन से कोविड सैंपल जांचे जा सकेंगे। मशीन का संचालन रोबोट करेगा। हालांकि, प्रदर्शन के बाद ही इस मशीन के बारे में ज्यादा कुछ पता चल सकेगा।

एक लाख से ज्यादा जांच
डिम्हांस के निदेशक महेश देसाई ने बताया कि डिम्हांस ने सोमवार को एक लाख कोविड सैंपल जांच का लक्ष्य हासिल कर लिया। डिम्हांस ने अप्रेल में लैब स्थापित की। उत्तर कर्नाटक का यह तीसरा लैब है। स्थापना के पहले दिन 200 सैंपल से जांच की शुरुआत हुई। सोमवार तक 1,02,000 सैंपल जांचे गए।

कर्नाटक में गत 24 घंटे में 3,130 मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 8,715 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक मिले कुल 80,5947 मरीजों में से 7,19,558 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 75,423 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड से कुल 10,947 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 19 मौतों की पुष्टि सोमवार को हुई। 942 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। प्रदेश में सोमवार को पॉजिटिविटी दर 4.75 फीसदी रही।

सोमवार को प्रदेश में कुल 65,892 कोविड सैंपल जांचे गए। इनमें से 54,937 सैंपल आरटी-पीसीआर प्रणाली से जांचे गए जबकि 10,955 सैंपल की रैपिड एंटीजन जांच हुई।

प्रदेश में सोमवार तक रिकवरी दर 89.28 फासदी और मृत्यु दर 1.37 फीसदी रही। बेंगलूरु में सोमवार को रिकवरी दर 83.81 फीसदी और मृत्यु दर 1.14 फीसदी दर्ज की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो