script

डीआरडीओ का UAV Rustom-02 कर्नाटक के चित्रदुर्गा में क्रैश

locationबैंगलोरPublished: Sep 17, 2019 10:04:28 am

Submitted by:

Rajeev Mishra

किसी के घायल होने की खबर नहीं, खुले खेत में गिरा Rustom-02, अमेरिकी ड्रोन प्रिडेटर के तर्ज पर डीआरडीओ तैयार कर रहा है रुस्तम-02, 15 00 करोड़ की परियोजना

डीआरडीओ का UAV Rustom-02 कर्नाटक के चित्रदुर्गा में क्रैश

डीआरडीओ का UAV Rustom-02 कर्नाटक के चित्रदुर्गा में क्रैश

बेंगलूरु. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO द्वारा विकसित किया जा रहा मानव रहित विमान unmaned ariel vehicle, UAV Rustom-02 मंगलवार सुबह नियमित trial के दौरान चित्रदुर्गा में crash हो गया। इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। Rustom-02 चित्रदुर्गा के करीब जोडीचिकनहल्ली के पास एक खेत में क्रैश हुआ। यह घटना सुबह 6:00 बजे की है।
डीआरडीओ का UAV Rustom-02 कर्नाटक के चित्रदुर्गा में क्रैश
खबरों के मुताबिक डीआरडीओ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
चित्रदुर्गा के चल्लकेरे डीआरडीओ का test range है। इस aeronautical test range में UAV Rustom-2 का गहन trial रहा था। चित्रदुर्गा के SP ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह रुस्तम-02 यूएवी विमान है। हवाई ट्रायल के दौरान या एक खुले क्षेत्र में क्रैश हुआ। इस घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। घटनास्थल को चारों तरफ से सुरक्षाबलों ने अपने घर में ले लिया है।
गौरतलब है कि रुस्तम 2 का विकास डीआरडीओ अमेरिकी ड्रोन प्रिडेटर के तर्ज पर कर रहा है। यह यह लगभग 1500 करोड़ की परियोजना है।

ट्रेंडिंग वीडियो