scriptSadhvi Atmadarshanashree Adi Thana reached Munisuvrat temple | साध्वी आत्मदर्शनाश्री आदि मुनिसुव्रत मंदिर पहुंचे | Patrika News

साध्वी आत्मदर्शनाश्री आदि मुनिसुव्रत मंदिर पहुंचे

locationबैंगलोरPublished: Nov 08, 2022 06:28:03 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

चातुर्मास परिवर्तन समारोह का आयोजन

साध्वी आत्मदर्शनाश्री आदि मुनिसुव्रत मंदिर पहुंचे
साध्वी आत्मदर्शनाश्री आदि मुनिसुव्रत मंदिर पहुंचे
बेंगलूरु. मुनिसुव्रत राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर संघ एवेन्यू रोड के तत्वावधान में साध्वी आत्मादर्शनाश्री आदि ठाणा का चातुर्मास परिवर्तन किल्लारी रोड स्थित गुरु राजेन्द्र भवन से हुआ। साध्वीवृंद बाजते गाजते सकल संघ के साथ बी.वी.के अयंगर रोड, आर.टी स्ट्रीट होते हुए एवेन्यू रोड स्थित मंदिर प्रांगण पहुंचीं। वहां प्रकाशचंद, माणकचंद बालगोता द्वारा साध्वी को बधाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा में साध्वी ने कहा जैन शासन में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। क्योंकि चातुर्मास जो आषाढ़ चतुर्दशी से प्रारंभ होता है, वह कार्तिक चतुर्दर्शी के दिन सम्पन्न होता है। पूर्णिमा के दिन से साधु-साध्वी चातुर्मास सम्पन्न होने पर अपनी विहार यात्रा पुन: शुरू करते हैं। साध्वी ने कहा सभी पर्वतों में उत्तम पर्वत है। सभी क्षेत्र में उत्तम क्षेत्र है। तीनो लोक में शत्रुंजय जैसा अन्य कोई तीर्थ नही यही मोक्षदायक तीर्थ है। गिरिराज के दर्शन करने से तीनों लोक में रहे सभी तीर्थों के दर्शन जितना लाभ मिलता है। 15 कर्म भूमि में जितने भी तीर्थ है। उन सभी मे शत्रुंजय समान पापनाशक अन्य और कोई तीर्थ नहीं है।
साध्वी ने कहा अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद की स्थापना 64 वर्ष पूर्व आचार्य यतीन्द्र सूरीश्वर द्वारा मोहनखेड़ा महातीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा के दिन की गई थी। इस अवसर पर आचार्य यतीन्द्र सूरीश्वर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं झंडारोहण करते हुए परिषद गीत से सलामी दी गई।
संघ अध्यक्ष भवरलाल कटारिया ने अतिथियों का स्वागत किया एवं साध्वी से आगामी चातुर्मास की विनती की। दक्षिण प्रांतीय महामंत्री डूंगरमल चोपड़ा ने कहा बेंगलूरु परषद ने 49 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं अगले वर्ष 50 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने साध्वी की निश्रा में स्वर्ण जयंती मनाने का आग्रह किया।
महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमादेवी गांधीमूथा ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सकल संघ को शत्रुंजय महातीर्थ पट्ट का दर्शन कराने का लाभ भंवरलाल तोलचंद कटारिया परिवार ने लिया। पट्ट पर अष्ठ प्रकारी पूजा का लाभ सुआबाई लालचंद भंडारी परिवार ने लिया। आरती का लाभ प्रकाश एजेंसी परिवार ने लिया। गुरुदेव एवं पुण्य सम्राट की आरती का लाभ ढेलीदेवी छोगालाल कटारिया परिवार ने लिया। इस अवसर पर मुनिसुव्रत राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर संघ एवं सीमंधर स्वामी राजेन्द्र सूरी जैन श्वेताम्बर संघ के ट्रस्टी उपस्थित रहे। संचालन प्रकाश हिराणी ने किया। अंत में शांतिलाल सोलंकी ने आभार जताया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.