scriptSaint's presence is more important than oxygen in Kalyug - Sadhvi Bhav | कलयुग में संत सान्निध्य ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण-साध्वी भव्यगुणाश्री | Patrika News

कलयुग में संत सान्निध्य ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण-साध्वी भव्यगुणाश्री

locationबैंगलोरPublished: Jan 10, 2023 07:19:03 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

धर्मसभा का आयोजन

कलयुग में संत सान्निध्य ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण-साध्वी भव्यगुणाश्री
कलयुग में संत सान्निध्य ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण-साध्वी भव्यगुणाश्री
बेंगलूरु. मेहता एम्बियंस वासुपूज्य स्वामी जैन संघ मागडीरोड में साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि ऋषि मुनियों के त्याग तपस्या साधना बल वाइब्रेशन के ऊपर ही संपूर्ण ब्रह्मांड टिका हुआ है। तीन लोक की संपत्ति दान देकर भी साधना के परमाणु का निर्माण सरकार और विज्ञान कोई नहीं कर सकता। क्रोध के बादल चढ़े बरसन लगे अंगार इस युग में साधु न हो तो जल जाए संसार। धर्म और परमात्मा से साक्षात्कार बिना गुरु के तीन काल में भी संभव नहीं है जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं कलयुग में संत का सान्निध्य ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है। ऑक्सीजन ना मिले तो एक जन्म का नुकसान है और संत न मिले तो आत्मा का जन्म जन्मांतर में नुकसान है। संत साधना और परमार्थ का ही काम करते हैं जिनकी निगाह में सोना और माटी समान होता है। वही सच्चा संत होता है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.