scriptभाजपा की संक्रांति बनी संभ्रांति : कुमारस्वामी | sankranti became sanbhranti for bjp | Patrika News

भाजपा की संक्रांति बनी संभ्रांति : कुमारस्वामी

locationबैंगलोरPublished: Jan 18, 2019 06:01:52 pm

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा के आपरेशन कमल को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि इस साल संक्रांति पर सम-क्रांति का दावा करने वाले भाजपा नेताओं की सम-भ्रांति बनकर रह गई है।

bangalore news

भाजपा की संक्रांति बनी संभ्रांति : कुमारस्वामी

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा के आपरेशन कमल को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि इस साल संक्रांति पर सम-क्रांति का दावा करने वाले भाजपा नेताओं की सम-भ्रांति बनकर रह गई है। कुमारस्वामी ने यहां विधानसौधा के सम्मेलन सभागार में आठ संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि भाजपा के नेता सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। सब कुछ मीडिय में प्रकाशित हो रहा है।
इसी आधार पर कुछ लोग ऑपरेशन कमल के बारे में बात कर रहे होंगे। उन्हें आश्चर्य है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष येड्डियूरप्पा कह रहे हैं कि कुमारस्वामी भाजपा विधायकों को प्रलोभन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नववर्ष पर जब वे परिवार सहित तीन दिनों के विदेश प्रवास पर गए थे, तब येड्ड्यिूरप्पा ने इसे तूल देकर प्रहार किए थे।
अब मेरा सवाल यह है कि किस पुरुषार्थ के लिए भाजपा विधायकों को पिछले छह दिनों से हरियाणा के होटल में नजरबंद कर रखा गया है? क्या गुरुग्राम के होटलों में बैठकर भाजपा विधायक राज्य में सूखे के हालात का जायजा ले रहे हैं? मेरे विदेश जाने पर सूखे की दुहाई देकर टिप्पणी करने वाले येड्डियूरप्पा इस पर क्या कहते हैं? क्या भाजपा के विधायकों के हरियाणा में जाकर ठहरने के बाद राज्य में सूखा खत्म हो गया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने किसी विधायक को कहीं नहीं रखा है और सभी स्वतंत्र है। भाजपा विधायकों को होटलों में रखने पर आने वाले खर्च के बारे में वे कुछ नहीं कहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो