scriptजेल से रिहा हुईं शशिकला, अस्पताल में चल रहा इलाज | Sasikala released from jail, ongoing treatment in hospital | Patrika News

जेल से रिहा हुईं शशिकला, अस्पताल में चल रहा इलाज

locationबैंगलोरPublished: Jan 27, 2021 08:48:07 pm

पिछले सप्ताह हुईं थीं संक्रमित
समर्थकों ने बांटी मिठाई

sashikala_supoorters_10.jpg
बेंगलूरु. आय से अधिक सम्पत्ति के मामले सजा काट रहीं अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण शशिकला को सिटी मार्केट स्थित विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उन्हें एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी वजह से उनकी रिहाई की प्रक्रिया भी अस्पताल से पूरी की गई।

बांटी मिठाई

शशिकला की रिहाई की खबर मिलते ही विक्टोरिया अस्पताल के बाहर उनके समर्थक जमा हो गए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान उनके समर्थन में नारे भी लगाए गए।
मालूम हो कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी मित्र शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपए की संपत्ति के मामले में फरवरी 2017 से बेंगलूरु के परप्पन अग्रहरा के केन्द्रीय कारागार में बंद थीं। कुछ माह पहले उन्होंने जेल से समय पूर्व रिहाई की मांग की थी जिसे स्वीकार नहीं किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो