script49 विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृत्ति | Scholarship distributed to 49 students | Patrika News

49 विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृत्ति

locationबैंगलोरPublished: Feb 19, 2020 06:11:42 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

दपरे महिला कल्याण संगठन का आयोजन

49  विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृत्ति

49 विद्यार्थियों को बांटी छात्रवृत्ति

बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन हुब्बल्ली की ओर से रेलवे शताब्दी हॉल, हुब्बल्ली में वार्षिक छात्रवृत्ति और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह थे। दक्षिण पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संगठन की अध्यक्ष सुजाता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संगठन की सचिव रेणुका माल्या ने विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
दपरे के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह एवं संगठन की अध्यक्ष सुजाता सिंह रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ नकद पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर ४९ विद्यार्थियों को 1.90 लाख रुपये की राशि दी गई। महाप्रबंधक सिंह ने अपने संबोधन में महिला संगठन व रेलवे कर्मचारियों ेकी सराहना की। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने और उसके प्रति काम करने की सलाह दी।
अपर महाप्रबंधक पी.के. मिश्रा ने ऑन द स्पॉट ड्राइंग और पेन्टिंग के ३३ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने सराहा। समारोह में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी और पुरस्कृत होने वाले अभिभावकों ने भाग लिया। संयुक्त सचिव रेखा भूषण ने आभार जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो