scriptजीवन जीने के लिए विज्ञान जरूरी | Science required to live life | Patrika News

जीवन जीने के लिए विज्ञान जरूरी

locationबैंगलोरPublished: Sep 27, 2018 10:09:33 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

तेरापंथ सभा भवन गांधीनगर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह

dharm karm

जीवन जीने के लिए विज्ञान जरूरी

साध्वी कंचनप्रभा एवं बैलमट्टा के स्वामी शिवरुन्द्रपा का सान्निध्य
सप्ताह का प्रथम दिन जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाया
बेंगलूरु. तेरापंथ सभा भवन गांधीनगर में विराजित साध्वी कंचनप्रभा एवं बैलमट्टा के स्वामी शिवरुन्द्रपा के सान्निध्य में आचार्य तुलसी द्वारा प्रेरित अणुव्रत महासमिति की ओर से निर्देशित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का प्रथम दिन जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया।
शुभारंभ साध्वी के नमस्कार महामंत्र से हुआ। अणुव्रत समिति बेंगलूरु के अध्यक्ष कन्हैयालाल चिप्पड़ ने अणुव्रत विषय के बारे में बताया। बेंगलूरु चतुर्मास समिति अध्यक्ष मूलचंद नाहर ने चातुर्मास की व्यवस्था की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता शिवरुन्द्रपा, आलोक छाजेड़ व ललित जैन ने मानव जीवन में कुशलता के लिए जितना अणुव्रत का महत्व है, उतना ही जीवन विज्ञान की महत्ता के बारे में बताया। ललित अच्छा ने बताया कि जीवन विज्ञान का पाठ्यक्रम सभी सरकारी स्कूलों में लागू किया गया है। साध्वी कंचनप्रभा ने कहा जीवन विज्ञान जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी एवं जीवन बदलने वाला उपक्रम है।अणुव्रत महासमिति के सदस्य व प्रभारी रामलाल गन्ना, जितेंद्र घोषाल, शांति सकलेचा, अणुव्रत समिति दिल्ली की मंत्री कुसुम लूणिया भी उपस्थित रहे।
आभार संयोजक राजेंद्र बैद ने व्यक्त किया। संचालन मंत्री राजेश चावत ने किया। टीपीएफ अध्यक्ष जितेंद्र दुगड़, अणुव्रत समिति संगठन मंत्री शांतिलाल पोरवाल, कोषाध्यक्ष पारसमल भंसाली, सह मंत्री प्रवीण बोहरा, प्रचार-प्रसार चंद्रशेखर व रूपचंद देसरला, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश तातेड़, जावेरीलाल दुगर, रमेश कुमार हिरण, बिंदु रायसोनी, आशा सेठिया उपस्थित थे।
शूले में मासखमण प्रत्याख्यान कल
बेंगलूरु. श्वेताम्बर जैन संघ ट्रस्ट शूले के तत्वावधान में चातुर्मास के प्रारंभ में कनकाबाई पारसमल मूथा ने 31 दिवसीय उपवास किया। दूसरे 31 दिवसीय मासखमण में सरलाबाई सुनील कोठारी ने किया। श्वेताबाई भरत दुदेडिय़ा का 31वां मासखमण का प्रत्याख्यान 28 सितम्बर को होगा। इस अवसर पर शूले संघ के तत्वावधान में तीन-तीन सामायिक का आयोजन किया जाएगा। 30 सितम्बर को सामूहिक एकासना, बेयासना आयंबिल तप का भी आयोजन होगा। जानकारी संघ के अध्यक्ष यशवंतराज सांखला ने दी।

ट्रेंडिंग वीडियो