script

कर्नाटक में मूर्तिकार कनक का कोरोना संक्रमण से निधन

locationबैंगलोरPublished: May 13, 2021 07:10:30 pm

निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

इस बार कम उम्र के लोग ज्यादा संक्रमित
बेंगलूरु. कर्नाटक में सुप्रसिद्ध मूर्तिकार कनक मूर्ति का कोविड-19 संक्रमण की वजह से यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 79 वर्षीय कनक मूर्ति में कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे थे। उसके बाद से ही वे होम आइसोलेशन में थीं। हालत बिगडऩे पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
गदग जिले की मूल निवासी मूर्तिकार कनक के परिवार में उनके पति नारायण मूर्ति और बेटी सुमति हैं। ब्राह्मण परिवार में जन्मी कनक ने मूर्तिकला के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई। मूर्तिकला के क्षेत्र में आमतौर पर पुरुषों का वर्चस्व है लेकिन कनक ने साबित किया कि महिलाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
कन्नड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष टीएस नाग भरना सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। नागभरना ने कहा कि यह उनकी प्रतिबद्धता एवं जुनून था कि इस क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने में सफल रहीं।
बताया जाता है कि लालबाग में कन्नड साहित्यकार कुवेम्पु की प्रतिमा, गंगुबाई हंगल, भीमसेन जोशी आदि की प्रतिमाएं उनकी बेजोड़ कला का उदाहरण है।

ट्रेंडिंग वीडियो