scriptकांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरामय्या भी हुए कोरोना पॉजिटिव | Senior Congress leader Siddaramaiah also became Corona positive | Patrika News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरामय्या भी हुए कोरोना पॉजिटिव

locationबैंगलोरPublished: Aug 04, 2020 12:06:46 pm

मणिपाल अस्पताल में भर्ती

siddharamaiah_6.jpg
बेंगलूरु. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें भी मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिद्धरामय्या ने ट्वीट करके स्वयं के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी और कहा कि चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता ने अपने सम्पर्क में आए लोगों से जांच कराने व खुद को क्वारंटाइन करने की अपील की।
https://twitter.com/hashtag/Covid19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं मणिपाल अस्पताल की ओर से सिद्धरामय्या के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की गई है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि बुखार और कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिध्दरामय्या को अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है।
बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें भी मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि कर्नाटक में सोमवार को कोरोना को मात देकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा रही। लगातार दूसरे दिन डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ। रविवार को राज्य में 4,077 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे थे वहीं सोमवार को यह संख्या बढक़र 4,776 हो गई। स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या में वृध्दि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच दिन में 19,636 लोग कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे हैं।
सोमवार को राज्य में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 4752 रही। वहीं राजधानी बेंगलूरु में कोरोना के 1497 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में कोरोना के 74,469 एक्टिव मामले हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो