scriptप्रवासियों के सेवा कार्य सराहनीय-गुंडुराव | Service work of migrants commendable-hooliganism | Patrika News

प्रवासियों के सेवा कार्य सराहनीय-गुंडुराव

locationबैंगलोरPublished: Dec 08, 2019 07:41:43 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

वार्षिकोत्सव में उमड़े समाज के लोग

प्रवासियों के सेवा कार्य सराहनीय-गुंडुराव

प्रवासियों के सेवा कार्य सराहनीय-गुंडुराव

बेंगलूरु. राजस्थान राजपूत संघ बेंगलूरु का तीसरा वार्षिकोत्सव रविवार को गांधीनगर स्थित फ्रीडम पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संघ के अध्यक्ष सुजानसिंह भाटी ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव, भूमि अधिग्रहण कार्यालय उदयपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वारसिंह दहिया, बांसवाड़ा के सहायक कलक्टर हरीसिंह देवल, आबूरोड के आबकारी निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, भीनमाल के पूर्व प्रधान मोहब्बतसिंह चौहान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सोमतसिंह राठौड़ का संघ की ओर से सम्मान किया गया।

प्रवासियों के सेवा कार्य सराहनीय-गुंडुराव
मुख्य अतिथि दिनेश गुंडुराव ने कहा कि एक संगठन को चलाने के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ प्रेम एवं विश्वास होना जरूरी है। प्रवासियों के सभी संगठनों में यह मौजूद है। ऐसे संगठनों से हमारे स्थानीय लोगों को भी बहुत सीखने को मिलता है। डॉ. वारसिंह दहिया ने कहा कि समाज को व्यवसाय के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा आज की विशेष जरूरत है। समाज में सद्भाव एवं सहयोगी की भावना से कुरितियों का भी निराकरण होना चाहिए। विभिन्न चढ़ावों के लाभार्थी परिवारों का संघ की ओर से सम्मान किया गया। आगामी वार्षिकोत्सव के चढ़ावे बोले गए, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान राजपूत समाज हैदराबाद के पूर्व अध्यक्ष अभयसिंह दहिया, चेन्नई के पूर्व अध्यक्ष हड़मतसिंह दहिया, मुम्बई के अध्यक्ष भोपसिंह दहिया, अहमदाबाद के सचिव मदनसिंह राठौड़, सूरत के अध्यक्ष रणजीतसिंह दहिया सहित आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजराज, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों के शहरों से प्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग सिर पर केसरिया साफा एवं महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में पहुंची। सचिव जब्बरसिंह दहिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मदनसिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष खुशालसिंह राठौड़, सह कोषाध्यक्ष किशोरसिंह चौहान, सह सचिव चन्दनसिंह परमार मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो