scriptशिवकुमार ने घोषित की 600 करोड़ की संपत्ति, येड्डि के पास 2 करोड़ | Shivkumar has declared assets worth 600 crores, Yeddy has 20 million | Patrika News
बैंगलोर

शिवकुमार ने घोषित की 600 करोड़ की संपत्ति, येड्डि के पास 2 करोड़

दोनों नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र में यह जानकारी दी है

बैंगलोरApr 20, 2018 / 09:04 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

cash
बेंगलूरु. ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार के पास 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येड्डियूरप्पा के पास करीब दो करोड़ रुपए की दौलत है। दोनों नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र में यह जानकारी दी है। शपथ के मुताबिक शिवकुमार, उनकी पत्नी और तीनों बच्चों के पास कुल 840 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। शिवकुमार के नाम पर 70 करोड़ 94 लाख 84 हजार 974 रुपए की चल संपत्ति है जबकि 548.85 करोड़ की अचल संपत्ति सहित 619.80 करोड़ रुपए की संपत्ति है। शिवकुमार ने शपथ पत्र में खुद को शिक्षाविद् और समाजसेवी बताया है जबकि पत्नी के गृहिणी और भू-स्वामी होने की जानकारी दी है। शिवकुमार पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों के 101.77 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। शिवकुमार की पत्नी के पास 112 करोड़ की संपत्ति है जबकि 44.56 करोड़ का कर्ज भी है। शिवकुमार के दो बच्चों के पास ज्यादा दौलत नहीं है लेकिन एक बच्चे के नाम पर 108 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। शिवकुमार के पास महंगी घडिय़ां और वाहन भी हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येड्डियूरप्पा के पास करीब दो करोड़ रुपए की संपत्ति है। येड्डियूरप्पा ने अपनी आमदनी 12.33 लाख रुपए बताई है। येड्डियूरप्पा के पास दो से ज्यादा वाहन भी हैं। येड्डियूरप्पा के पास 1 लाख 1 हजार 145 रुपए नकद हैं जबकि बैंकों मेे बचत खाते में 16.60 लाख और सावधि जमा खातों में 18.08 लाख रुपए जमा हैं। येड्डियूरप्पा के पास 71 लाख रुपए की चल संपत्ति है जबकि 53.74 लाख रुपए की कृषि भूमि, 68 लाख रुपए का वाणिज्यिक भवन हैं। येड्डियूरप्पा के पास एक करोड़ ेके जेवरात भी हैं।
————-

येड्डि व शोभा पर बरसे बेलूर गोपालकृष्णा
शिवमोग्गा. सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩे के इच्छुक बेलूर गोपालकृष्णा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनका टिकट काटने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा तथा महासचिव शोभा करंदलाजे जिम्मेदार है। यहां गुरुवार को उन्होंने कहा कि वे किसी दल में शामिल नहीं होंगे और इस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर भाजपा के प्रत्याशी हरताल हालप्पा को चुनौती देंगे। इस चुनाव में हालप्पा को हराना ही उनका एक मात्र लक्ष्य होगा। स्थानीय रिपोर्ट में केवल उनका ही नाम प्रत्याशी के रूप में भेजा गया था। लेकिन अब भाजपा ने कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हालप्पा को टिकट दे दिया है। पार्टी के इस फैसले से वे आहत हैं। उधर, हरताल हालप्पा के नाम की घोषणा होते ही बेलूर गोपालकृष्णा के समर्थकों ने सागर में भाजपा कार्यालय के निकट पार्क किए चुनाव प्रचार वाहन पर पथराव कर आक्रोश व्यक्त किया।

Home / Bangalore / शिवकुमार ने घोषित की 600 करोड़ की संपत्ति, येड्डि के पास 2 करोड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो