scriptश्रद्धालुओं ने किए शिव की अद्भुत झांकी के दर्शन | Shivratri Festival will be organized for three days | Patrika News

श्रद्धालुओं ने किए शिव की अद्भुत झांकी के दर्शन

locationबैंगलोरPublished: Mar 04, 2019 07:08:18 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

तीन दिन चलेगा शिवरात्रि महोत्सव

mahashivratri

श्रद्धालुओं ने किए शिव की अद्भुत झांकी के दर्शन

विजयनगर आर्य वैश्य मंडली का आयोजन
बेंगलूरु. विजयनगर आर्य वैश्य मंडल के तत्वावधान में वासवी कन्यकापरमेश्वरी मंदिर में सोमवार को तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू हुआ। मंदिर परिसर में सजाई गई पल्ली कुण्डेश्वर स्वामी की झांकी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।
सोमवार सुबह 7 बजे शिवलिंग की प्रतिष्ठा की गई। 9.30 बजे से रुद्र हवन शुरू हुआ। इसके बाद चारों प्रहर की पूजा का आयोजन हुआ। मंडली की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दुग्धाभिषेक व विल्व पत्र अर्चन की व्यवस्था की गई थी। यहां श्रद्धालुओं को शिव मूर्ति पर अर्पित करने के लिए बिल्व पत्र व दूध उपलब्ध कराया गया। शिवभक्तों ने दूध भी भगवान शिव का अभिषेक किया और मन्नत मांगी।
मंडली के अध्यक्ष आदिनारायण शेट्टी ने बताया कि प्रति वर्ष आर्य वैश्य मंडल की ओर से विभिन्न प्रकार के शिव दर्शनों की झांकी के माध्यम से आयोजन किया जाता है। इस बार पल्ली कुण्डेश्वर स्वामी की जीवंत झांकी सजाई गई है। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की अद्भुत झांकी के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि इस झांकी की प्रेरणा आन्ध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के सुरुतपल्ली में 14 वीं शताब्दी के पल्ली कुण्डेश्वर देवालय से मिली। इस देवालय में शिव को अनन्त शयन मुद्रा में दिखाया गया है। माना जाता है कि यह विश्व का एकमात्र मंदिर है, जिसमें शिव को शयन मुद्रा में दिखाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो