scriptकर्नाटक के मछुआरों के लिए आगे आई शोभा | Shobha karandlaje met cm yeddyurappa | Patrika News

कर्नाटक के मछुआरों के लिए आगे आई शोभा

locationबैंगलोरPublished: Feb 16, 2020 11:27:28 am

Submitted by:

Rajeev Mishra

मछुआरों की ऋण माफी की अपील

कर्नाटक के मछुआरों के लिए आगे आई शोभा

कर्नाटक के मछुआरों के लिए आगे आई शोभा

शोभा करंदलाजे के नेतृत्व में सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

बेंगलूरु.
चिक्कमग्गलूरु की भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा से भेंट कर मछुआरों के ऋण माफ करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में विधायक रघुपति भट और उद्यमी जी.शंकर शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि 5 मार्च को पेश किए जाने वाले राज्य बजट 2020-21 में तटीय जिलों के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की जाए। साथ ही मछुआरों द्वारा लिए गए ऋणों को माफ करने के बारे में भ्रम दूर किया जाए। पिछले पांच महीनों से मछुआरों के लिए डीजल पर सब्सिडी जारी नहीं किया गया है। उसे तुरंत जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा मत्स्याश्रय योजना के तहत घरों के निर्माण के लिए निधि जारी हो और मछली पालन के लिए एक व्यापक नीति बने। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक जवाब दिया और जल्द से जल्द कदम उठाने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो