script

कर्नाटक स्थानीय चुनावों में भाजपा को झटका, कांग्रेस ने जीती ज्‍यादा सीटें

locationबैंगलोरPublished: Nov 14, 2019 03:46:06 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

एक नगर पालिका परिषद में तो भाजपा का खाता भी नहीं खुला

कर्नाटक स्थानीय चुनावों में भाजपा को झटका, कांग्रेस ने जीती ज्‍यादा सीटें

स्‍थानीय निकाय चुनाव में मतदान के बाद भाजपा विधायक वेदव्‍यास कामत

बेंगलूरु. महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आशानुरूप प्रदर्शन करने में विफल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कर्नाटक के स्थानीय चुनावों में भी झटका लगा है।

राज्य के दो नगर निगम सहित 14 शहरी निकायों की 418 सीटों पर हुए चुनावों के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए हैं।
इनमें से भाजपा जहां 125 सीटों पर जीत हासिल कर सकी, जबकि कांग्रेस ने 151 सीटें अपने नाम कीं।

जनता दल-एस 63 सीट जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। एक सीट सीपीएम के भी खाते में गई है। निर्दलीयों ने 55 और अन्य ने 23 सीटों पर विजय प्राप्त की है।
इनमें से चिकबल्लापुर जिले की चिंतामणि सिटी म्युनिसिपल काउंसिल (सीएमसी) की 31 सीटों में से भाजपा को एक पर भी जीत हासिल नहीं हुई, यहां कांग्रेस को 1, जद-एस को 14, अन्य को 14 और अन्य को 14 सीटों पर जीत मिली।
इसी जिले के गौरीबिदनूर सीएमसी की 31 सीटों में से कांग्रेस 15, भाजपा 3, जद-एस 6 और निर्दलीयों ने 7 सीटों पर जीती।

जिन दो नगर निगम में चुनाव हुए, उनमें मेंगलूरु की 60 में से 44 सीटों पर भाजपा और 14 में कांग्रेस को सफलता मिली, जबकि अन्य ने 2 सीटें जीतीं।
और दावणगेरे नगर निगम में 45 में से 22 सीट कांग्रेस, 17 भाजपा, 1 जद-एस तथा 5 निर्दलीय के खाते में गईं। यहां सत्ता की चाबी जद-एस और निर्दलीय प्रत्याशियों के पास में है।
निकायवार भाजपा आगे
हालांकि निकायवार देखा जाए तो 14 में से 6 निकायों में भाजपा या तो बहुमत में है या सबसे बड़ा दल है। कांग्रेस के लिए यह स्थिति 5 निकायों में और जद-एस के लिए 3 निकायों में है। इस लिहाज से भाजपा अधिकांश निकायों में बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

ट्रेंडिंग वीडियो