script‘झीणी झीणी उड़े रे गुलाल मैया तेरे आंगन में…’ | 'Shree Chini is flying in ray Gulal maaya tere aangan mein ...' | Patrika News
बैंगलोर

‘झीणी झीणी उड़े रे गुलाल मैया तेरे आंगन में…’

इस दौरान हुए अनेक कार्यक्रमों में समाजजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

बैंगलोरOct 20, 2018 / 05:19 pm

Ram Naresh Gautam

juainis

‘झीणी झीणी उड़े रे गुलाल मैया तेरे आंगन में…’

मैसूरु. आईजी सेवा संघ एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में केआरएस रोड स्थित सीरवी समाज प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय नवरात्रि का समापन गुरुवार को हर्षोल्लास से हुआ।

इस दौरान हुए अनेक कार्यक्रमों में समाजजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गरबा डांडिया नृत्य का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कथावाचक संत राजाराम पुष्कर ने श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया।
रात्रि में गायक स्वामी हीरपुरी व महेंद्रनाथ ने ‘झीणी झीणी उड़े रे गुलाल मैया तेरे आंगन में…’ आदि एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। विदाई भजन ‘राम राम रे भाईया राम राम रे, म्हारी बोली चाली रा गुनाह माफ सभी भक्तों ने राम राम रे…’ सुन कर भक्त भाव विह्वल हो गए। ट्रस्ट के संस्थापक सुराराम सोलंकी ने मंडली का अभिनदंन किया।
शुक्रवार सुबह व्रतधारियों के सम्मान के साथ पारणा खुलवाया गया। समाज के अध्यक्ष मोटाराम सोलंकी, महासचिव सुभाष काग, सहसचिव गुदडऱाम, आइजी सेवा संघ के अध्यक्ष त्रिलोकराम परिहार, सचिव रूपाराम राठौड़, आईजी गैर मंडल के अध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, महिला मंडल अध्यक्ष शीला सोलंकी, कोषाध्यक्ष शोभा सोलंकी, सचिव संतोषबाई गेहलोत, राजस्थान विष्णु सेवा संघ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चांदावत, कुमावत समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मंगलोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
——–

यशवंतपुर, हुब्बली के बीच तत्काल एक्स. आज
बेंगलूरु. रेलवे यशवंतपुर-हुब्बली व हुब्बली-यशवंतपुर के बीच दो तत्काल एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 06583 यशवंतपुर-हुब्बली तत्काल एक्सप्रेस शनिवार को रात 11 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.45 बजे हुब्बली पहुंचेगी। 06584 हुब्बली-यशवंतपुर तत्काल एक्सप्रेस रविवार को 4.50 बजे हुब्बली से चलकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। मैसूरु में चल रहे दशहरा मेले के मद्देनजर यह टे्रन चलाई जा रही है।
——-

मुख्यमंत्री ने की सुत्तूर मठ के प्रमुख से भेंट
मैसूरु. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौडा तथा मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को परिजनों के साथ सुत्तूर मठ के प्रमुख डॉ शिवरात्री देशिकेंद्र से आशीर्वाद प्राप्त किया। चामुंडी पहाड़ी की तलहटी पर स्थित मठ की शाखा में आयोजित विशेष पूजा अनुष्ठानों में मुख्यमंत्री ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की मां चेन्नम्मा उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो