scriptसिद्धरामय्या ने ऐसा क्या कह दिया कि कर्नाटक की राजनीति में आया उबाल | Siddu viral video turmoil karnataka politics | Patrika News

सिद्धरामय्या ने ऐसा क्या कह दिया कि कर्नाटक की राजनीति में आया उबाल

locationबैंगलोरPublished: Oct 29, 2019 12:07:29 am

Submitted by:

Jeevendra Jha

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की टिप्पणियों ने विरोधी ही नहीं, कांग्रेस के नेता भी नाराज हैं

nrp_7050.jpg
बेंगलूरु. दिसम्बर में 15 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले कर्नाटक की राजनीति उठा-पटक के नए दौर से गुजर रही है। जद-एस और भाजपा के बीच बढ़ती दिख रही सियासी नजदीकियों के बीच कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के एक वायरल वीडियो को लेकर राज्य में नया राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है।

https://twitter.com/INCKarnataka?ref_src=twsrc%5Etfw
सोशल मीडिया पर सिद्धरामय्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर राज्य के कुछ प्रमुख नेताओं और जातीय समीकरणों को लेकर टिप्पणियां की हैं। इस वीडियो में कथित तौर पर सिद्धरामय्या यह कहते हुए बताए जा रहे हैं कि राजनीतिक तौर पर प्रभावी एक जाति जिसमें भाजपा की कभी गहरी पैठ मानी जाती थी, अब मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा के उतने करीब नहीं है। अपने करीबी नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत के इस वीडियो में सिद्धरामय्या ने कथित तौर पर अपने पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंदी व पूर्व मुख्यमंत्री जद-एस नेता एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ भी टिप्पणी की है। इसमें सिद्धरामय्या को यह कहते हुए बताया गया है कि जद-एस नेता कुमारस्वामी को भी अब राजनीतिक तौर पर प्रभावी एक अन्य जाति का पहले जैसा समर्थन नहीं मिल रहा है।
https://twitter.com/BJP4Karnataka?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/CMofKarnataka?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SatyamevaJayathe?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SatyamevaJayathe?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SatyamevaJayathe?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सिद्धरामय्या ने इसी वीडियो में अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार को लेकर भी टिप्पणी की है। पूर्व मंत्री शिवकुमार से मतभेदों की चर्चाओं के बीच सिद्धरामय्या ने रविवार को शिवकुमार के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। सिद्धरामय्या तिहाड़ जेल से धन शोधन मामले में रिहा होने के बाद बेंगलूरु पहुंचने पर आयोजित शिवकुमार के स्वागत समारोह से अनुपस्थित रहे थे। सिद्धरामय्या की टिप्पणी शिवकुमार समर्थकों के साथ कांग्रेस के भी नेता नाराज हैं।
प्रदेश भाजपा ने इस वीडियो को ट्वीट कर सिद्धरामय्या पर तंज किया। शोभा करंदलाजे सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी सिद्धू पर तंज किया। सिद्धरामय्या ने भी भाजपा के वार पर पलटवार करते हुए कहा कि वे तथ्यों को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो में सिद्धू को अपने कुछ करीबी नेताओं के साथ राजनीतिक हालात और जातीय समीकरणों को लेकर मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और शिवकुमार के खिलाफ टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। सिद्धरामय्या ने कहा कि अनौपचारिक बातचीत का वीडियो बनाना गलत है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने वीडियो में यही कहा कि लोग अब जनप्रतिनिधि चुनने के लिए जाति की सीमा से बाहर देख रहे हैं जो सामाजिक परिवर्तन और परिपक्व मतदाता का परिचायक है, इसमें गलत क्या है।
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भी वीडियो में सिद्धू की टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई। कुमारस्वामी ने कहा कि सिद्धरामय्या पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष हैं और उनको समर्थन देने वाले हम सांप्रदायिक हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो