scriptअब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धू | Sidhu will not fight anymore | Patrika News

अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धू

locationबैंगलोरPublished: May 14, 2018 04:18:06 am

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव था और वे आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

CM Siddaramaiah

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव था और वे आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।
मैसूरु में पत्रकारों से बातचीत में सिद्धरामय्या ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि इस बार का मेरा चुनाव आखिरी होगा और मैं इस पर कायम हूं। किसी भी कारण से मेरा फैसला नहीं बदलेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे एग्जिट पोल के अनुमानों के बारे में कुछ भी नहीं कहना नहीं चाहते हैं लेकिन मैंने 185 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं। हालांकि, उन्होंने जद(ध) के नेता एच डी कुमारस्वामी व भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येड्डियूरप्पा के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि वे केवल पार्टी के मसलों पर ही बोलेंगे।

सिद्धरामय्या ने कहा कि उन्हें चामुंडेश्वरी और बादामी से जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के अलावा राजस्थान व मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस की संभावनाएं बढ़ रही हैं और कांग्रेस 2019 के आम चुनाव व इन दोनों राज्यों के चुनाव में जीत हासिल करके सत्ता में वापसी करेगी। सिद्धरामय्या ने कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव जरूर है पर वे राजनीति में सक्रिय रहेंगे और भविष्य में कांग्रेस के उभरते नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। सिद्धरामय्या ने राज्य के बजाय केंद्र की राजनीति में जाने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि वे राज्य की राजनीति में ही सक्रिय रहेंगे।

राज्य में बनेगी भाजपा की सरकार : शाह
पणजी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दावा किया कर्नाटक में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। यहां के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह कहा कि १५ मई को मतगणना के बाद कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो