scriptSingle window license system now, traders will get relief: Singhi | अब एकल विंडो लाइसेंस प्रणाली, व्यापारियों को मिलेगी राहत: सिंघी | Patrika News

अब एकल विंडो लाइसेंस प्रणाली, व्यापारियों को मिलेगी राहत: सिंघी

locationबैंगलोरPublished: Aug 07, 2023 06:08:39 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

  • व्यापारियों पर लागू नियमों व अधिनियमों को सरल किया जाएगा

अब एकल विंडो लाइसेंस प्रणाली, व्यापारियों को मिलेगी राहत: सिंघी
अब एकल विंडो लाइसेंस प्रणाली, व्यापारियों को मिलेगी राहत: सिंघी

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार करने के लिए भयमुक्त वातावरण देंगे। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के तहत प्रदेश में कारोबार फले-फूलेगा और व्यापारियों के साथ देश भी खुशहाल होगा। व्यापारियों पर लागू नियमों व अधिनियमों को सरल किया जाएगा। भारत सरकार ने तय किया है कि अब एकल विंडो लाइसेंस प्रणाली होगी। अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.