scriptछह तस्कर गिरफ्तार, 12 हाथी दांत जब्त | Six smugglers arrested, seized 12 ivory | Patrika News

छह तस्कर गिरफ्तार, 12 हाथी दांत जब्त

locationबैंगलोरPublished: Jun 29, 2018 07:26:05 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

सूचना मिली कि केंपेगौड़ा लेआउट के रिंग रोड पर कुछ लोग हाथी दांत बेचने का प्रयास कर रहे हैं

smuglling

छह तस्कर गिरफ्तार, 12 हाथी दांत जब्त

बेंगलूरु. महालक्ष्मी ले आउट पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार कर कई लाख रुपए के बारह हाथी दांत जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी लेआउट पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक बीएन लोहित को सूचना मिली कि केंपेगौड़ा लेआउट के रिंग रोड पर कुछ लोग हाथी दांत बेचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिसकर्मी ग्राहक बन कर वहां गए और घेर कर आठ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी पहचान तमिलनाडु में धर्मपुरी जिले निवासी नवीन (28), प्रशांत (35), खादर बाशा (45), जावेद (28), मरिनाथन (35) और सतीश कुमार (36) को गिरफ्तार कर 12 हाथी दांत जब्त किए गए। जांच से पता चला है कि सभी आरोपी तस्कर है। उन्होंने तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमा पर जंगलों में हाथियों का शिकार किया था। उन्हें तमिलनाडु पुलिस कई साल से तलाश कर रही थी। उनके खिलाफ 16 से अधिक मामले दर्ज हंै।

अपराधी साइकिल रवि की स्थिति चिंताजनक
बेंगलूरु. पुलिस फायरिंग में घायल कुख्यात अपराधी रवि कुमार उर्फ साइकिल रवि (32) की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए दो गोलियां मारी थी। उसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने शल्य चिकित्सा कर गोलियां निकाल दी हैं। लेकिन एक गोली ने पेट की आंतो को नुकसान पहुंचा या है, जिससे बहुत खून रिस रहा है।
पुलिस ने गुरुवार को रवि के राजराजेश्वरी नगर स्थित निवास पर छापा मार कर भूखंडों से संबंधित कई दस्तावेज और पंजीकृत दस्तावेज जब्त किए है। रवि ने बेंगलूरु छोड़कर तमिलनाडु में अपना अड्डा बना लिया था। इसके बावजूद वह बेंगलूरु में रीयल एस्टेट का धंधा करता था। वह अपने गिरोह के जरिए गरीबों को डरा धमका कर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करता था।
उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाले दो लोगों की उसने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ छह हत्याओं समेत 32 मामले बेंगलूरु, रामनगर, चन्नपट्टण और तमिलनाडु के कई पुलिस थानों में दर्ज हैं। उसे दो बार तड़ीपार भी किया गया था। पुलिस अब उसके गिरोह के दूसरे सदस्यों को तलाश कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो