script

स्नेह मिलन में दिया एकता का संदेश

locationबैंगलोरPublished: Nov 18, 2019 09:41:46 pm

सर्जापुर स्थित हरियाणा भवन में मारवाड़ी युवा मंच स्टार्स का दीपावली स्नेह मिलन एवं माता पिता पूजन समारोह मनाया गया।

स्नेह मिलन में दिया एकता का संदेश

स्नेह मिलन में दिया एकता का संदेश

बेंगलूरु. सर्जापुर स्थित हरियाणा भवन में मारवाड़ी युवा मंच स्टार्स का दीपावली स्नेह मिलन एवं माता पिता पूजन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बिपिनराम अग्रवाल, बिमल सरावगी, प्रीतम अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, कर्णाटक प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुशील बंसल, मयूम पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि सिंघानिया, स्टार्स अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव नितेश टिबरेवाल, कोषाध्यक्ष मनीष गोल्याण ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्टार्स शाखा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने स्वागत किया।
संचालन प्रतीक भारत पलोड़, डॉ. अभिषेक मोदी एवं सीमा गुप्ता ने किया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस व नृत्य स्पर्धा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने भारत देश के सभी राज्यों के पहनावे में मंच पर उपस्थित होकर अनेकता में एकता का संदेश दिया।
पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि सिंघानिया ने समाज को आगे ले जाने के बारे में जानकारी दी। शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुशील बंसल ने विचार व्यक्त किए। स्टार शाखा सचिव नितेश टिबरेवाल ने आभार जताया।

ट्रेंडिंग वीडियो