scriptकुछ लोग मेरी पार्टी का अस्तित्व मिटाने में लगे हैं: कुमारस्वामी | Some people are trying to erase the existence of my party: Kumaraswamy | Patrika News
बैंगलोर

कुछ लोग मेरी पार्टी का अस्तित्व मिटाने में लगे हैं: कुमारस्वामी

करेंगे राज्य का दौरा

बैंगलोरDec 22, 2020 / 03:59 pm

Santosh kumar Pandey

hd_kumaraswamy.jpg
बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल-एस नेता एचडी कुमारस्वामी (H D Kumaraswamy) ने कहा है कि राज्य में राजनीतिक दलों का ध्रुवीकरण वर्ष 2023 में होगा। कांग्रेस नेता तथा जनता दल से कांग्रेस में गए नेता मिल कर जनता दल-एस का अस्तित्व मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन ऐेसे नेताओं के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। वर्ष 2023 से ही राज्य में राजनीति की असली जंग शुरू होगी।
अभी से तैयारियां शुरू

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल एस अभी से तैयारियां शुरू करेगा। अगले दो वर्षों तक पार्टी के संगठन को बूथस्तर पर मजबूत करने के लिए वे राज्य के सभी जिलों का दौरा करेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को याद रखना चाहिए कि जनता दल एस के कारण से ही वे उपमुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए थे।

जनता को कुमारस्वामी पर विश्वास नहीं
बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश बाबू ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने अब पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर विश्वास करना छोड़ दिया है और जनता दल-एस के भाजपा में विलय का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक बार किसी से धोखा खाने के बाद फिर विश्वास नहीं करता। कुमारस्वामी ने भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई और 20 माह तक मुख्यमंत्री बने रहे। फिर मुख्यमंत्री का पद देने का समय आने पर बी.एस.येडियूरपपा को धोखा दिया।
भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने पर पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा ने कुमारस्वामी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की घोषणा की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस तरह देवगौड़ा और कुमारस्वामी पर कैसे विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी ने सरकार के कई विधेयकों का समर्थन किया और सभापति के.प्रतापचन्द्र शेट्टी को हटाने में भी भाजपा के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या को चामुंडेश्वरी और वरुणा विधानसभा क्षेत्र में हराने के लिए कुमारस्वमी ने भाजपा का साथ दिया था। कुमारस्वामी ने कई मामलों से गुप्त तरीके से भाजपा के साथ कई समझौते किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो