बैंगलोर

खरगे जाएंगे राज्यसभा, सोनिया ने किया उम्मीदवार घोषित

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के 68 विधायक

बैंगलोरJun 05, 2020 / 04:59 pm

Santosh kumar Pandey

खरगे जाएंगे राज्यसभा, सोनिया ने किया उम्मीदवार घोषित

बेंगलूरु. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खरगे गुलबर्गा से लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। अब राज्य के पार्टी विधायकों द्वारा उच्च सदन के लिए चुने जाने की ओर अग्रसर हैं।
माना जा रहा है कि खरगे को केएच मुनियप्पा और वीरप्पा मोइली जैसे वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। यह दोनों नेता भी पिछली बार लोकसभा चुनाव में जीत का मुंह नहीं देख पाए थे और उम्मीदवारी को लेकर लॉबिंग कर रहे थे।
खरगे का चुना जाना तय
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के 68 विधायक हैं और पार्टी आसानी से एक उम्मीदवार को राज्यसभा के लिए चुन सकती है। जेडी-एस की ओर से कांग्रेस से अतिरिक्त वोटों के हस्तांतरण का अनुरोध किया गया है। पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को उच्च सदन के लिए चुना जाना सुनिश्चित करना चाहती है।
वहीं राज्य में सत्ताधारी भाजपा अपने विधायकों के दम पर दो उम्मीदवारों का चुनाव कर सकती है।
कहा जाता है कि प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी खरगे के नाम का समर्थन किया है।
बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे प्रमुख दलित नेता माने जाते हैं। राज्यसभा चुनाव 19 जून को होगा।

Home / Bangalore / खरगे जाएंगे राज्यसभा, सोनिया ने किया उम्मीदवार घोषित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.