scriptSpace Science: चंद्रयान-2 प्रक्षेपण की उलटी गिनती रविवार से | Space Science: Countdown of Chandrayaan-2 launch from Sunday | Patrika News

Space Science: चंद्रयान-2 प्रक्षेपण की उलटी गिनती रविवार से

locationबैंगलोरPublished: Jul 20, 2019 07:39:57 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

शाम 6 :43 बजे शुरू होगी 20 घंटे की उलटी गिनतीप्रक्षेपण 22 जुलाई को दोपहर बाद 2:43 बजे

isro

Space Science: चंद्रयान-2 प्रक्षेपण की उलटी गिनती रविवार से

बेंगलूरु. Chandrayaan-2 प्रक्षेपण की उलटी गिनती रविवार शाम 6 :43 बजे शुरू होगी। Launching की तैयारियां श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड पर चल रही हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के Chairman k. Shivan ने बताया कि उलटी गिनती की समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। इस बार भी 20 घंटे की ही उलटी गिनती होगी। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो उलटी गिनती रविवार शाम 6 :43 बजे शुरू हो जाएगी। 20 घंटे की उलटी गिनती के बाद यह महत्वाकांक्षी मिशन 22 जुलाई को दोपहर बाद 2:43 बजे जीएसएलवी मार्क-3 एम-1 रॉकेट से लांच किया जाएगा।
उलटी गिनती के दौरान rocket के तरल औरक्रायोजेनिक चरण में तरल ईंधन भरा जाएगा। इस दौरान जांच प्रक्रियाएं चलती रहेंगी। प्रक्षेपण के बाद GSLV चंद्रयान-2 को 170 गुणा 40 हजार 400 किमी वाली पृथ्वी की अंडाकार कक्षा में स्थापित कर देगा। इसके बाद शृंखलाबद्ध मैनुवर के जरिए यान को चंद्रमा के प्रक्षेप पथ पर स्थापित कर दिया जाएगा।
चांद की कक्षा में स्थापित होने के बाद चंद्रयान-2 का लैंडर उचित समय पर आर्बिटर से अलग होगा जिसे 6 अथवा 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी धु्रव पर उतारा जाएगा। इससे पहले पिछले 15 जुलाई को क्रायोजेनिक चरण में रिसाव के कारण प्रक्षेपण लगभग 56 मिनट पहले टाल दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो