scriptसाध्वियों का आध्यात्मिक मिलन | Spiritual meeting of sadhvis | Patrika News

साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन

locationबैंगलोरPublished: Jan 14, 2019 08:19:04 pm

तेरापंथ सभा बेंगलूरु के तत्वावधान में तेरापंथ भवन में साध्वी यशोमती आदि ठाणा ४ एवं साध्वी कंचनप्रभा आदि ठाणा ५ का आध्यात्मिक मिलन हुआ।

bangalore news

साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन

बेंगलूरु. तेरापंथ सभा बेंगलूरु के तत्वावधान में तेरापंथ भवन में साध्वी यशोमती आदि ठाणा ४ एवं साध्वी कंचनप्रभा आदि ठाणा ५ का आध्यात्मिक मिलन हुआ।

धर्मसभा में साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि आज हमें अतिशय आनन्दानुभूति हो रही है कि आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में साध्वी यशोमती बेंगलूरु पहुंचे हैं। साध्वी मंजूरेखा ने समणी भावित प्रज्ञा आदि समणीवृंद के साथ गीतिकाओं का संगान कर स्वागत किया। साध्वी यशोमती ने कहा कि आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा जन जन के लिए कल्याणकारी है।
साध्वी रचनाश्री ने साध्वी प्रमुख के संदेश का वाचन किया। साध्वी किरणबाला, साध्वी जयंतयशा ने गीत पेश किया। व्यवस्था समिति अध्यक्ष मूलचंद नाहर ने भी विचार व्यक्त किए। सभा में कई गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन मंत्री प्रकाश लोढ़ा ने किया।
आधी रात को दौडऩे में युवाओं ने दिखाया उत्साह
बेंगलूरु. यूनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन की ओर से सर पुट्टन्ना चेट्टी टाउन हाल से शनिवार रात्रि ११.३० बजे आयोजित मिडनाइट मैराथन में शहर के युवाओं ने उत्साह से
भाग लिया।
मैराथन के माध्यम से स्वास्थ्यवद्र्धक जीवनशैली का संदेश दिया। बेंगलूरु पुलिस के सहयोग से आयोजित पांच किमी लम्बी मिडनाइट मैराथन को मॉडल मिलिंद सोमन और बेंगलूरु पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। दौड़ में दो सौ से ज्यादा युवतियों ने हिस्सा लिया। आगामी २७ जनवरी को कन्टीरवा स्टेडियम से बेंगलूरु पिंकथन का आयोजन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो