scriptश्रीनाथ अरविंद और येरेगौड़ कोच नियुक्त | Srinath appointed Arvind and Yeregarh coach | Patrika News

श्रीनाथ अरविंद और येरेगौड़ कोच नियुक्त

locationबैंगलोरPublished: Jun 09, 2018 07:47:40 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

केएससीए ने रघुराम भट्ट को बनाया चयन समिति का अध्यक्ष

srinath

श्रीनाथ अरविंद और येरेगौड़ कोच नियुक्त

बेंगलूरु. राज्य के पूर्व क्रिकेटर येरेगौड़ और श्रीनाथ अरविंद को नया कोच नियुक्त किया गया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) नेे शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

नए कोच की नियुक्ति के बाद यह स्पष्ट हो गया कि येरेगौड़ बल्लेबाजी कोच होंगे, वहीं श्रीनाथ अरविंद गेंदबाजी कोच का पद संभालेंगे। येरेगौड़ ने लगभग 17 साल तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली है, जिसमें से 10 साल तक वे रेलवे की टीम में रहे। उन्होंने 45.53 के औसत से 7 हजार से अधिक रन बनाए और 2012 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरविंद ने इसी साल संन्यास लेने की घोषणा की है। वे राज्य के लिए 56 प्रथम श्रेणी मैच खेले और उन्होंने 186 विकेट लिए। वे वर्ष 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए टी-20 मैच भी खेले। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के लिए आइपीएल में भी खेले।
केएससीए ने ए.रघुराम भट्ट को सीनियर टीम के चयन समिति का अध्यक्ष चुना है जबकि डी.गणेश, फजल आर. खलील और सी. रघु को चयन समिति का सदस्य बनाया है।
आनंद पाटिल अंडर-23 चयन समिति का अध्यक्ष, बी.अखिल को अंडर-19 चयनकर्ता समिति का अध्यक्ष और बी.सिद्धरामू अंडर-16 एवं अंडर-14 चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। एनसी अय्यप्पा और एसएन अमित अंडर-23 के कोच, दीपक चौगुले और जी.चैत्रा अंडर-19 के कोच, एमजी सुनिल शंकर अंडर-16 के कोच और राजशेखर डी. एवं जी.मुकुंद अंडर-14 के कोच नियुक्त किए गए हैं।
———

चर्चा कर बनाएंगे कार्य योजना : विधायक
विजयपुर. विधायक बसनगौड़ा पाटील ने कहा है कि विजयपुर शहर का मास्टर प्लान सभी विभागों व लोगों की राय लेने के बाद तैयार किया जाएगा। शहर में जी+2 तर्ज पर मकान बनवाए जाएंगे। मास्टर प्लान तैयार करने का कार्य शुरू हो चुका है। वे मास्टर प्लान की ब्ल्यू प्रिंट से संबंधित जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हेस्काम, जल मल निकास बोर्ड, जल बोर्ड, लोक निर्माण तथा बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक बुलाकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बीच समन्वय के अभाव के चलते निर्माण कार्य अवैज्ञानिक रूप से हो रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो