script

प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से

locationबैंगलोरPublished: Oct 20, 2019 05:56:03 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

शनिवार को औपबंधित समय सारिणी जारी की। सभी परीक्षाएं सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी।

प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से

Symbolic

प्रस्तावित समय सारिणी जारी

बेंगलूरु. कर्नाटक के प्रदेश बोर्ड 10वीं (एसएसएलसी) परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से तीन अप्रेल तक होगा। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसइइबी) ने शनिवार को औपबंधित समय सारिणी जारी की। सभी परीक्षाएं सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी।
समय सारिणी को लेकर किसी को कोई आपत्ति हो तो 21 अक्टूबर से 19 नवंबर तक केएसइइबी के निदेशक (परीक्षा) के समक्ष लखित में आपत्ति दायर की जा सकती है। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर सुनवाई नहीं होगी।
सरकारी और निजी स्‍कूलों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं।

ऐसी ही परीक्षाओं के दौरान बीते दिनों हावेरी जिला मुख्‍यालय में एक शिक्षण संस्‍थान में बच्‍चों को गत्‍ते के डिब्‍बे से सिर ढकने के लिए कहा गया, जिस पर काफी विवाद भी हुआ है।
ये है प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम

20 मार्च 2019 को : प्रथम भाषा

21 मार्च 2019 को : कोर विषय और अर्थशास्त्र

23 मार्च 2019 को : सामाजिक विज्ञान

26 मार्च 2019 को : कोर विषय, विज्ञान, राजनीति विज्ञान, कर्नाटक संगीत, भारतीय एवं संगीत
30 मार्च 2019 को : गणित और सामाजिक अध्ययन

01 अप्रेल 2019 को : द्वितीय भाषा

03 अप्रेल 2019 को : तृतीय भाषा

ट्रेंडिंग वीडियो