scriptप्लास्टिक उपयोग पूरी तरह रुके | Stop using plastic completely | Patrika News

प्लास्टिक उपयोग पूरी तरह रुके

locationबैंगलोरPublished: Sep 26, 2021 07:35:41 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

रेल व्हील फैक्ट्री में सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन पर वेबिनार

प्लास्टिक उपयोग पूरी तरह रुके

प्लास्टिक उपयोग पूरी तरह रुके

बेंगलूरु. प्लास्टिक कचरे को कम करने की दृष्टि से, एकल उपयोग प्लास्टिक के उन्मूलन की आवश्यकता पर जागरूकता पैदा करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए शुक्रवार को को रेल व्हील फैक्ट्री में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग के हानिकारक प्रभावों, प्लास्टिक के उपयोग से उत्पन्न होने वाली समस्याओं की भयावहता और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
वेबिनार के बाद तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र/आरडब्ल्यूएफ में एक खुली चर्चा का आयाजन हुआ। प्रशिक्षु पर्यवेक्षकों को सत्र के दौरान प्लास्टिक के उपयोग से उत्पन्न होने वाली समस्याओं और एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से कम करने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।
वेबिनार एवं सत्र का संचालन रेल व्हील फैक्ट्री के महाप्रबंधक अजय कुमार दुबे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया।
प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता (पीसीएमई) के कार्यालय में एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सीडब्ल्यूई और सीईएनओ एन.के. बरनवाल, सीडब्ल्यूई/एक्सल के. रमन और सीएमई/पीएलजी गोविंद पांडे, ने कर्मचारियों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य यांत्रिक अभियंता पीएन झा उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो