scriptअधिकारी शिष्टाचार का सख्ती से करें पालन | Stricture of executive courtesy | Patrika News

अधिकारी शिष्टाचार का सख्ती से करें पालन

locationबैंगलोरPublished: Jan 04, 2019 11:44:26 pm

जिलाधिकारी दीपा चोळन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साहित्य सम्मेलन के अंतिम चरण की तैयारियों में किसी प्रकार की खामियां ना हों इस बात का ध्यान रखते हुए शिष्टाचार के पालन में सजगता बरतें।

अधिकारी शिष्टाचार का सख्ती से करें पालन

अधिकारी शिष्टाचार का सख्ती से करें पालन

धारवाड़. जिलाधिकारी दीपा चोळन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साहित्य सम्मेलन के अंतिम चरण की तैयारियों में किसी प्रकार की खामियां ना हों इस बात का ध्यान रखते हुए शिष्टाचार के पालन में सजगता बरतें।

वे धारवाड़ में जिला पंचायत सभा भवन में साहित्य सम्मेलन के अंतिम चरण की तैयारियों को संबंधित उप समितियों की समीक्षा सभा की अध्यक्षता कर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की शोभायात्रा उप नगर थाने के सामने वाले मार्ग पर पहुंचने के पश्चात वहां से बच्चों को सम्मेलन स्थल कृषि विश्वविद्यालय परिसर लेजाने के लिए बसों की व्यवस्था होनी चाहिए। साहित्य सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार, कलाकार, विद्वान आदि का आगमन होगा।

उनके लिए आवास व्यवस्था करनी चाहिए। इसके लिए नियुक्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शिष्टाचार पर जोर देना चाहिए। अधिकारियों तथा कर्मचारियों को किसी प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़े तो तुरंत जिला प्रशासन को अवगत कराना चाहिए।

विविध जिलों से आने वाले पंजीकृत प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध आवास की जानकारी जिला स्तर में विभाजित कर जुड़वां शहर के बस तथा रेलवे स्टेशनों में ुप्रकट करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.बीसी सतीश, महा नगर उप पुलिस आयुक्त बी.एस. नैमगौड़ा, रवींद्र गडादी, अपर जिलाधिकारी इब्राहिम मैगूर, उप विभागाधिकारी मोहम्मद जुबेर आदि मौजूद थे।


छात्रों को खुद बनाने चाहिए सफलता के रास्ते
इचलकरंजी. किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में सामने आने वाली कठिनाइयों का संयम से सामना करते हुए सफलता के रास्ते छात्रों को खुद बनाने चाहिए।


यह आह्वान मुख्य अतिथि सांसद राजू शेट्टी ने गोविन्दराव हाईस्कूल व जूनियर कॉलेज के 92वें वार्षिक स्नेह सम्मेलन व पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए। सांगली के गुप्तचर पुलिस विभाग के उपाधीक्षक मुकुंद कुलकर्णी कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे।


कार्यक्रम के प्रारंभ में एन.सी.सी. के छात्रों ने मेहमानों को सलामी दी व स्वागत गीत गाकर मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रधानाध्यापक एन.एम. घोडके ने की। उन्होंने अपने प्रस्ताविक में स्कूल के विकास का आढावा लिया। विकास काम्बले ने मेहमानों को परिचय कराया। संस्था के अध्यक्ष सेठ मदनलाल बोहरा व संस्था के चेयरमैन हरीश बोहरा ने सम्मान किया।


खेलो इंडिया, शालेय राष्ट्रीय स्पर्धा, राज्यस्तरीय स्पर्धा के विजेता खिलाडिय़ों का मेहमानों के हाथों सम्मान किया गया।
सदर कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मदनलाल बोहरा, चेयरमैन हरीश बोहरा, उपाध्यक्ष उदय लोखंडे, कोषाध्यक्ष राजगोपाल डाल्या,स्कूल कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकान्त पटेल, गंगामाई गल्र्स हाईस्कूल के चेयरमैन मारुतिराव निमणकर सहित स्कूल का स्टाफ व छात्र उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन वी.ए. देवकर ने किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन युवराज मोहिते ने किया। समापन सुरेन्द्र दास के पसायदान गीत से हुआ।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो