दृढ़ सकंल्प से मिलती है सफलता: कर्नल अनुसुइया
बैंगलोरPublished: Mar 09, 2023 06:42:17 pm
कर्नल अनसुइया का सम्मान


दृढ़ सकंल्प से मिलती है सफलता: कर्नल अनुसुइया
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, यशवंतपुर के तत्वावधान में महिला दिवस पर प्रेरणा सम्मान कर्नल अनुसुइया को दिया गया। उन्होंने कहा कि दृढ संकल्प से हर सफलता प्राप्त होती है। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन उपाध्यक्ष रेखा पितलिया ने किया। कर्नल का परिचय प्रीति मूथा ने दिया। सभाध्यक्ष गौतम मूथा ने बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भुवनेश्वरी को सम्मानित किया। अध्यक्ष मंजू गन्ना ने स्वागत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश बाबेल ने विचार व्यक्त किए।तेयुप अध्यक्ष कमलेश दक, मंत्री मीना भटेवरा, कोषाध्यक्ष नीतू बाबेल, उपाध्यक्ष मीना दक, साधना जैन, बिनु जैन, डाॅ सुनीता बाफना, माधुरी जैन, कृष्ण जैन, प्रीति बरडि़या, प्रियंका पोखरना, श्रद्धा देवडा, सुनीता देवडा, ट्विंकल मूथा, प्रियंका डूंगरवाल, छाया दक, ट्विंकल मेहता ,विजया संचेती, संजू बाफना, चंद्रा सुराणा, संगीता बाफना, चंद्रा सिसोदिया का मंडल द्वारा सम्मान किया गया।