scriptसफलताएं संयोग से नहीं मिलती-मुनि अर्हतकुमार | Successes don't come by chance - Muni Arhatkumar | Patrika News

सफलताएं संयोग से नहीं मिलती-मुनि अर्हतकुमार

locationबैंगलोरPublished: Nov 10, 2022 07:23:12 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

यशवंतपुर में धर्मसभा

सफलताएं संयोग से नहीं मिलती-मुनि अर्हतकुमार

सफलताएं संयोग से नहीं मिलती-मुनि अर्हतकुमार

बेंगलूरु. नेहरूनगर से विहार कर मुनि अर्हतकुमार आदि ठाणा यशवन्तपुर सभा भवन पहुंचे। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि अर्हतकुमार ने कहा कि सफलताएं संयोग से नहीं मिलती। सफलता समर्पण, श्रद्धा व निष्ठा की नींव चाहती हैं। अब हमें जीवन की एमबीए करनी है वरना हमारा जीवन समुंदर में भटकी हुई उस कश्ती की तरह हो जाएगा जो बिना लक्ष्य के पानी के थपेड़े के बीच अपने वजूद को बचाने के लिए विवश होती है। मुनि भरतकुमार ने भी एमबीए, बीए व क्रेडिट पर अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम की शुरुआत नवीन एवं गगन बरडिय़ा के मंगलाचरण से हुइ। सभा अध्यक्ष गौतमचंद मूथा, गांधीनगर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश बाबेल, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गन्ना, तेयुप अध्यक्ष कमलेश दक, ज्ञानशाला संयोजिका मीनाक्षी दक, मदनलाल बरडिय़ा, भेरुलाल पितलिया, धर्मेश कोठारी ने विचार व्यक्त किए। संचालन सभा मंत्री महावीर ओस्तवाल ने किया।
मले महादेश्वर स्वामी की शोभायात्रा निकाली
मैसूरु. लश्कर मोहल्ला के गरड़ीकेरी में मले महादेश्वर स्वामी मंदिर के तत्वावधान में स्थापित प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। बाद में मले महादेश्वर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक डॉ.यतींद्र सिद्धारमैया, मंदिर के मानद अध्यक्ष एम.शिवण्णा,अध्यक्ष एम.एस.रविकुमार, शिवशंकर, उमेश मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो