scriptकर्नाटक की राजनीति… भाजपा में शामिल नहीं होंगे रोशन बेग ! | suspense over roshan baig joins BJP or not | Patrika News

कर्नाटक की राजनीति… भाजपा में शामिल नहीं होंगे रोशन बेग !

locationबैंगलोरPublished: Nov 14, 2019 01:07:16 am

Submitted by:

Jeevendra Jha

भाजपा का दामन थामने वाले कर्नाटक के अयोग्य विधायकों की सूची में सिर्फ 16 नाम

कर्नाटक की राजनीति... रोशन बेग नहीं होंगे भाजपा में शामिल !

कर्नाटक की राजनीति… रोशन बेग नहीं होंगे भाजपा में शामिल !

बेंगलूरु. कर्नाटक की राजनीति में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उठा-पटक का नया दौर शुरू हो गया है। १७ अयोग्य विधायकों के मामले मेंं अदालत से राहत मिलने के कुछ ही घंटे बाद सत्तारुढ़ भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की घोषणा कर दी। इन अयोग्य विधायकों को ५ दिसम्बर को १५ सीटों पर होने विधानसभा चुनाव में टिकट देने का संकेत देते हुए भाजपा ने कहा कि वे लोग गुरुवार को पार्टी में शामिल होंगे। शुक्रवार शाम कर्नाटक भाजपा की ओर से मीडिया को अयोग्य विधायकों के पार्टी में शामिल करने के लिए प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके साथ उन अयोग्य विधायकों की सूची भी दी गई है जो भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लेकिन, इस सूची में एक नाम नदारद होने के कारण राजनीतिक हलकों में चर्चा का नया दौर शुरू हो गया। इस सूची में कांग्रेस के नेता रहे रोशन बेग का नाम नहीं है।
कर्नाटक की राजनीति... रोशन बेग नहीं होंगे भाजपा में शामिल !
बेग बेंगलूरु के शिवाजीनगर इलाके से पिछले बार चुने गए थे लेकिन गठबंधन सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण बेग असंतुष्ट थे और पार्टी के खिलाफ भी काफी मुखर रहे। बाद में पार्टी ने बेग को निष्कासित कर दिया था। बेग सबसे अंत में इस्तीफा देने वाले कांग्रेस और जद-एस के असंतुष्ट विधायकों में शामिल थे। इससे पहले बुधवार शाम तक बेग के भाजपा के टिकट पर शिवाजी नगर से चुनाव लडऩे को लेकर कयासों का दौर जारी था।
भाजपा के आमंत्रण पत्र जारी होने से कुछ ही मिनट पहले पत्रकारों को बेग के कार्यालय की ओर से एक संदेश भेजा गया था जिसमें उनसे बेग और उनके बेटे रुमान के भाजपा में शामिल होने की बात करते हुए गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई थी। हालांकि, बेग के करीबी नेताओं का कहना है कि वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा की सूची में उनका नाम नहीं होना असंगत है। बेग ने मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पस से बात की है और वे बेटे रुमान के साथ पार्टी में शामिल होंगे। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है। बेग एक नाम कुछ समय पहले एक पोंजी स्कीम मामले में भी आया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो