scriptस्वामी नित्यानंद की सीडी असली साबित | Swami Nityanands CD proved true | Patrika News

स्वामी नित्यानंद की सीडी असली साबित

locationबैंगलोरPublished: Nov 23, 2017 05:56:41 am

विवादित धर्मगुरु नित्यानंद स्वामी को बड़ा झटका लगा है। सात साल पहले सार्वजनिक हुए एक वीडियो की फोरेसिंक जांच में यह बात साबित हो गई है कि उसमें दिखने

Swami Nityanand's CD proved true

Swami Nityanand’s CD proved true

बेंगलूरु। विवादित धर्मगुरु नित्यानंद स्वामी को बड़ा झटका लगा है। सात साल पहले सार्वजनिक हुए एक वीडियो की फोरेसिंक जांच में यह बात साबित हो गई है कि उसमें दिखने वाला व्यक्ति स्वामी नित्यानंद ही था।साल २०१० में कई क्षेत्रीय टीवी चैनलों और राष्ट्रीय मीडिया में प्रसारित उस वीडियो में नित्यानंद को दक्षिण की एक जानी-मानी तमिल फिल्म अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया था। अब दिल्ली की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हुई जांच के नतीजों से यह साबित हो गया है कि उस वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति नित्यानंद ही था।

बिड़दी थाने के पुलिस निरीक्षक एस कुमार ने रिपोर्ट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।
नित्यानंद के कार चालक कुरुप्पन ने बिड़दी आश्रम में अभिनेत्री के साथ उसकी रंगरेलियों की सीडी सार्वजनिक की थी। इसके बाद नित्यानंद हिमाचल प्रदेश भाग गया था। उसे वहां के एक गांव से गिरफ्तार कर बेंगलूरु लाया गया था। नित्यानंद का दावा था कि सीडी नकली है और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। राम नगर पुलिस ने सीडी को जांच के लिए नई दिल्ली में एफएसएल को भेजा था।

 

अब पुलिस को रिपोर्ट मिल चुकी है और इसे जल्दी ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस मामले की अहमियत तभी है जबअभिनेत्री नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी, लेकिन अभिनेत्री ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

नित्यानंद का राम नगर जिले के बिड़दी में आध्यात्मिक आश्रम है। इस वीडियो के अलावा नित्यानंद के खिलाफ आश्रम में कई महिलाओं का यौन उत्पीडऩ और बलात्ृकार करने के आरोप भी हैं। उसके बारे में बताया जाता है कि नित्यानंद के अनुयाइयों से ऐसे अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाते थे कि वे आश्रम की किसी गतिविधि का खुलासा नहीं करेंगे और बाद में उनका शोषण किया जाता था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो