script12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी स्वराज इंडिया | Swaraj India to cast 12 candidates | Patrika News
बैंगलोर

12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी स्वराज इंडिया

पार्टी ने दर्शन पुट्टणय्या को बनाया मेलुकोटे से उम्मीदवार

बैंगलोरApr 04, 2018 / 08:45 pm

Ram Naresh Gautam

swaraj india party
बेंगलूरु. चुनाव विश्लेषक से राजनेता बने योगेंद्र यादव के नेतृत्व वाली स्वराज इंडिया राज्य विधानसभा चुनाव में एक दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
स्वराज इंडिया के प्रवक्ता बी. डेविड ने मंगलवार को कहा कि एक नई और युवा राजनैतिक पार्टी होने के नाते स्वराज इंडिया राज्य में एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़कर चुनावी राजनीति में विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए एक साधारण शुरुआत कर रही है।
उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए यादव ने कहा कि पार्टी मंड्या जिले में दो सीटों और बेंगलूरु, चामराजनगर, चित्रदुर्गा एवं यादगीर जिले में एक- एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने मंड्या में दर्शन पुट्टनणय्या को मेलुकोटे से और एस एच लिंगे गौड़ा को मद्दूर से उम्मीदवार बनाया गया है। दर्शन राज्य किसान संघ के दिवंगत नेता केएस पुट्टनणय्या के पुत्र हैं। विधायक रहे पुट्टनणय्या का हाल ही में निधन हो गया था। कर्नाटक सर्वोदय पक्ष के नेता थे लेकिन पिछले वर्ष मार्च 2017 में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय स्वराज इंडिया के साथ कर दिया था।
पार्टी बाकी ६ उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द करेगी। देश में वैचारिक और राजनीतिक शून्यता को उजागर करते हुए यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की राज्य इकाई में 200 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र, विविधता और विकास को मजबूत करने के लिए मौजूदा समय में कोई राजनीतिक दल नहीं है और स्वराज इंडिया इस शून्यता को भरेगी। इस अवसर पर पार्टी के राज्य संयोजक देवनूर महादेव भी मौजूद थे।
———-

25-30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जनता दल (ए)
बेंगलूरु. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 अपे्रल को प्रदेश का दौरा करेंगे और यहां अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगे। प्रदेश जनता दल (ए) के अध्यक्ष महिमा पटेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को कहा कि जद (ए) का विभाजन होने के बाद नीतीश कुमार ने अलग दल गठित किया है । पार्टी प्रदेश में केवल 25 से 30 तीस क्षेत्रों में उम्मीदवारों को उतारेगी क्योंकि पार्टी प्रदेश में शक्तिशाली नहीं हैंै और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी कम उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की सूची 15 अप्रेल को जारी होगी लेकिन इससे पहले नीतीश कुमार से उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की जाएगी। पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और शुद्ध राजनाति को प्रमुखता देने पर जोर दे रही है। वे भी शुद्ध नेता साबित करने का प्रयास कर पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी अन्य राजनीतिक दल से करार नहीं करेगी। राष्ट्रीय प्रजातंत्र गठबंधन (एनडीए) में जनता दल (ए) भी एक सदस्य है। लेकिन प्रदेश में चुनाव को लेकर भाजपा का समर्थन करने का सवाल ही पैैदा नहीं होता। पार्टी केवल राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए में शामिल हुई है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाला जनता दल (ए) ही असली है। न्यायालय ने भी इस मुद्दे पर फैसला सुनाया है। महिमा पटेल ने बताया कि विभिन्न किसान संगठन और अन्य संगठनों ने पार्टी का समर्थन करने की घोषणा की है। कडिदालू रामण्णा, अभिनेता उपेंद्र्र, लक्ष्मी नारायण गौड़ा ने भी उनसेे संपर्क कर समर्थन देने की फैसला लिया है। कर्नाटक सेवा दल संगठन के सभी पदाधिकारियों ने समर्थन देेने की घोषणा की है। पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश में हर साल ५० लाखलोगों को रोजगार दिया जाएगा। वे दावणगेरे जिले में चन्नागिरी से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के उम्मीदवार कोलार, बेंगलूरु ग्रामीण, दावणगेरे, धारवाड़, चित्रदुर्गा और अन्य विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।

Home / Bangalore / 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी स्वराज इंडिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो