खजाना नहीं मिलने पर शव को कुएं में फेंका पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यल्लापुर तहसील के रामानाकोप्पा गांव निवासी चंद्रशेखर भट्टा (40) और उसकी पत्नी प्रियंका भट्टा (35) ने चालीस दिन की पुत्री की बलि चढ़ाई थी। खजाना नहीं मिलने पर शव को कुएं में फेंका और ग्रामीण पुलिस थाने में पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इधर गांव के लोग भी बच्ची को जंगल में तलाश करते रहे। उन्हें एक कुएं में बच्ची का शव मिला।
सपने में एक तांत्रिक दिखा पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर जांच की। पुलिस को बच्ची के माता पिता पर ही संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चंद्रशेखर और प्रियंका ने बताया कि उन्हें सपने में एक तांत्रिक दिखा और उसने मकान के पीछे खजाना होने की बात कही। उसे प्राप्त करने के लिए पुत्री की बलि चढ़ाने की शर्त भी रखी थी।
उन्होंने सपने को सच मान कर पुत्री की बलि चढ़ा दी लेकिन गड्ढा खोदा तो खजाना नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने डर कर बच्ची का शव कुएं में फेंक दिया था।