scriptतपस्वियों को बिरूर की यात्रा कराई | Tapaswis made trip to Birur | Patrika News

तपस्वियों को बिरूर की यात्रा कराई

locationबैंगलोरPublished: Jan 02, 2020 04:32:49 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

यात्रा के लाभार्थी सोहन लाल, बसंत कुमार, बिरूर के सुरेश कुमार वेदमूथा ने लाभ लिया।

तपस्वियों को बिरूर की यात्रा कराई

तपस्वियों को बिरूर की यात्रा कराई

बेंगलूरु. चामराजपेट स्थित महावीर स्वामी वर्षीतप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वर्षीतप के 200 तपस्वियों को बिरूर की यात्रा कराई गई। तपस्वियों ने बिरूर के स्वर्ण मंदिर में सेवा, पूजा-अर्चना का लाभ लिया।

यात्रा के लाभार्थी सोहन लाल, बसंत कुमार, बिरूर के सुरेश कुमार वेदमूथा ने लाभ लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष भेरूमल भंडारी ,महावीर मेहता, संतोष चौहान, नरेश बंटिया, किशोर पोरवाल, प्रवीण पोरवाल, मुकेश मोहन जीरावाला ने सेवा की।
ट्रस्ट के गौतम पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर लाभार्थियों, बिरूर संघ के अध्यक्ष प्रेमराज पोरवाल आदि का सम्मान किया गया।

—–
संगठन में ही शक्ति व सफलता: चौधरी
बेंगलूरु. वीर तेजाजी कर्नाटक जाट समाज, यलहंका की ओर से केन्द्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी का बेंगलूरु आगमन पर सम्मान किया गया।
समाज के उपाध्यक्ष फूसाराम खोड, सचिव मांगीलाल जाणी, पूर्व अध्यक्ष दयालराम डगेलू, भूंडाराम रिणवा ने उनका सम्मान किया। पदाधिकारियों ने चौधरी को निर्माणाधीन मंदिर व प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी।

चौधरी ने कहा कि समाज को हर कार्य संगठित होकर करना चाहिए। संगठन में ही शक्ति और सफलता है। इस मौके पर विभिन्न समाजों के गणमान्य उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो