छात्रों को दोपहर के समय परोसे गए भोजन में कीड़े दिखे। सांबर में भी कीड़े थे। छात्रों ने इसकी शिकायत की तो भोजन परोसने वाले ने उन्हें डरा धमका कर भोजन करने का दबाव डाला। छात्र भेाजन घर ले गए।
जब यह बात गांव वालों को पता चली तो मलने पर गांव के लोग स्कूल पहुंच कर भोजन के देखने पर कीडे थे। लोगों ने पांच शिक्षकों की पिटाई कर जख्मी किया। सभी शिक्षकों को कमरे में बन्द कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शिक्षकों को चेतावगी दी और आगे इस तरह का घटिया भोजन देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। सार्वजनिक शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्न कुमार भी गांव पहुंच कर विवरण संग्रहित किया। इसके लिए जिम्मेदार लोंगों का पता लगाकर कार्रवाई करने का लोगों को आश्वासन दिया।
पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की
मैसूरु. एक सिपाही परसप्पा कोन्नूर (27) ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए परसप्पा का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था। पुलिस कॉलोनी निवासी परसप्पा की पत्नी भोजन के बाद पड़ोसी महिलाओं के साथ घूमने गई थी। लौटने पर परसप्पा का शव पंखे से झूलता मिला। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला। परसप्पा ने एक सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसमें किसी का दोष नहीं है। नजरबाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।