scriptकिन्नर गिरोह ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास | Teen kidnapping attempt | Patrika News

किन्नर गिरोह ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास

locationबैंगलोरPublished: Sep 08, 2018 06:15:42 am

बाण्सवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किन्नरों के गिरोह ने एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया और विरोध करने उसकी मां पर जानलेवा हमला किया।

किन्नर गिरोह ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास

किन्नर गिरोह ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास

बेंगलूरु. बाण्सवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किन्नरों के गिरोह ने एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया और विरोध करने उसकी मां पर जानलेवा हमला किया। बानसवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बानसवाड़ी की एसबीएस कॉलोनी निवासी सुमित्रम्मा के मकान का पिछला दरवाजा तोडक़र आनन्दी नामक व्यक्ति तीन-चार किन्नर के साथ जबरन घुस गया।

उन्होंने सुमित्रम्मा के दस वर्षीय पुत्र को अपने कब्जे में ले लिया। सुमित्रम्मा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आनन्दी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और पुत्र को वहीं छोडक़र फरार हो गया।


सुमित्रम्मा की आवाज सुनकर पड़ोसी सहायता के लिए आए। सुमित्रम्मा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल जाकर सुमित्रम्मा के बयान लिए हैं।


पुलिस के अनुसार आनन्दी सुमित्रम्मा के घर से आभूषण और नगद राशि सहित करीब दो लाख का सामान ले गया।
उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। आनन्दी ने कुछ मित्रों की सहायता से अलग गिरोह बना लिया है। उस पर शहर के बाहरी इलाकों में राह गीरों पर हमला कर लूटने, लोगों का अप हरण कर एटीएम से नकद राशि निकालने के आरोप हैं। आनन्दी के खिलाफ तुम कूरु, नेल मंगला, देव नहल्ली, दोड्डबल्लापुर, मैसूरु और बेंगलूरु के विभिन्न पुलिस थानों में कई मा मले दर्ज हैं।


मनोरोगी को पीटा
बेंगलूरु. शहर के वाइट फील्ड एरिया में एक मनोरोगी को बच्चा चोर होने की आशंका पर भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में लोग हंसते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। युवक को पुलिस ने छुड़ाया। मामले में चार लोग गि रफ्तार किए गए हैं। कुछ महीने पहले शहर के चाम राजपेट में भी भीड़ बच्चा चोर के
शक में एक युवक को पीट-पीट कर मार दिया था। बीदर में भी ऐसी घटना हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो