scriptलहराई हवाएं, कांपा बादलों में लिपटा शहर | temperature fallen in bengaluru | Patrika News

लहराई हवाएं, कांपा बादलों में लिपटा शहर

locationबैंगलोरPublished: Dec 14, 2019 10:47:28 pm

Submitted by:

Rajeev Mishra

अगले दो दिनों में और गिरेगा तापमान

लहराई हवाएं, कांपा बादलों में लिपटा शहर

लहराई हवाएं, कांपा बादलों में लिपटा शहर

बेंगलूरु.
एक दिन पहले चटख धूप में नहाया शहर बेंगलूरु शनिवार को बादलों की चादर में लिपट गया। सूर्य बादलों के पीछे दुबका रहा तो लहराती सर्द हवाएं शहर के कोने-कोने तक जा पहुंची। मौसम ने अचानक करवट ली तो दिन में भी गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस की गई। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों जैसी कड़ाके की ठंड यहां नहीं पड़ती लेकिन एकबारगी उसका अहसास जरूर हुआ।
आईटी सिटी अपने सदाबहार मौसम के लिए मशहूर रहा है लेकिन अब यहां भी पैटर्न बदलने लगा है। दिसम्बर-जनवरी में यहां भी सर्दियां काफी बढ़ जाती हैं तो मार्च से मई तक पारा भी खूब चढ़ता है। फिलहाल, उत्तर भारत से चलने वाली हवाएं आइटी सिटी में भी सिहरन पैदा कर रही हैं। हालांकि, तापमान में कोई उल्लेखनीय गिरावट नहीं आई है। मौसम विभाग द्वारा शनिवार शाम 5.30 बजे लिए गए प्रेक्षण के मुताबिक अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और सापेक्षिक आद्र्रता 91 प्रतिशत रही। बारिश भी 1.5 मिमी दर्ज की गई। एचएएल हवाई अड्डे पर तापमान में मामूली अंतर रहा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और सापेक्षिक आद्र्रता 95 फीसदी रही। हालांकि, शाम के समय तापमान में और गिरावट आई। राज्य में बेलगावी सबसे सर्द जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल में 0.9 किमी ऊंचाई पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसका असर मौसम पर देखा जा रहा है। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना भी है। शहर के कुछ इलाकों में सुबह के वक्त ओस गिरेगी और धुंध छाई रहेगी। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो