scriptकोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी श्मशान तैयार : अशोक | Temporary cremation centers for covid victims | Patrika News

कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी श्मशान तैयार : अशोक

locationबैंगलोरPublished: Apr 23, 2021 10:40:41 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

अपनी भूमि या खेत में अंतिम संस्कार की अनुमति

कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी श्मशान तैयार : अशोक

कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी श्मशान तैयार : अशोक

बेंगलूरु. शहर के श्मशान घाटों, शवदाह गृहों और कब्रिस्तानों में कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए लंबी कतारों को देखते हुए सरकार ने नियमों में बदलाव करने के साथ ही शहर के बाहरी इलाके में अस्थायी श्मशान बनाने के लिए भूमि आवंटित की है। सरकार पहले ही लोगों को अपनी भूमि या खेत में अंतिम संस्कार की अनुमति दे चुकी है। इसके अलावा शहर के १३ शवदाह गृहों में कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार की अनुमति दी गई है।
राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि तावरेकेरे के पास अस्थायी श्मशान के लिए ४ एकड़ भूमि आवंटित की गई है। मंत्री ने कहा कि इससे शहर के शवदाह गृहों पर बोझ कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से यहां शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पहले से ही परंपराओं के मुताबिक हर दिन ५०-६० का अंतिम संस्कार किया जाता है। अब यहां कोरोना मृतकों का भी अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। यहां आवश्यक व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा तावरेकेरे से करीब तीन किमी दूर भी एक स्थल को चिह्नित किया गया है। यहां भी दो-तीन दिनों में सभी व्यवस्था हो जाएगी। अशोक ने कहा कि आसपास के जिलों के मरीज भी बड़ी संख्या में शहर के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती हैं। शहर के अस्पतालों में भर्ती रहे पड़ोसी जिलों के कोरोना मृतकों का भी अंतिम संस्कार परिजन बेंगलूरु में ही कर रहे हैं, जिसके कारण अचानक दबाव बढ़ गया है। सरकार के लिए हालता से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो