scriptकर्नाटक में कोरोना के दस नए मरीज, कुल संख्या 74 | Ten new corona positive patients in Karnataka, total 74 | Patrika News

कर्नाटक में कोरोना के दस नए मरीज, कुल संख्या 74

locationबैंगलोरPublished: Mar 28, 2020 04:08:53 pm

Coronavirus in Karnataka: राज्य में पॉजिटिव कोविद-19 (covid 19)मामलों की कुल संख्या शनिवार कोबढक़र 74 हो गई।

कर्नाटक में कोरोना के दस नए मरीज, कुल संख्या 74

कर्नाटक में कोरोना के दस नए मरीज, कुल संख्या 74

बेंगलूरु. राज्य में पॉजिटिव कोविद-19 मामलों की कुल संख्या शनिवार को बढक़र ७४ हो गई। राज्य में कोरोना के दस नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से आठ कोरोना पॉजिटिव पहले से पीडि़त परिवार से ही हैं जिनका कोई सदस्य हाल ही विदेश से लौटा है और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण इलाज किया जा रहा है। राज्य में अभी तक पांच मरीज कोरोना को परास्त करने में कामयाब हुए हैं इन्हें ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीन मरीजों को पहले ही छुट्टी दी गई थी जबकि दो मरीजों को शुक्रवार को छुट्टी दी गई।
बता दें कि शुक्रवार को तुमकुरु के एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ने कोरोना पीडि़त देशों की यात्रा नहीं की थी। हालांकि वह मार्च में दिल्ली गया था और वहां से लौटा था।
शुक्रवार को आश्चर्यजनक रूप से एक दस माह के बच्चे को कोरोना संक्रमण का पता चला। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बच्चा कुछ दिनों पहले केरल गया था। उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो