आदिनाथ दादा का दीक्षा कल्याणक मनाया
सिद्धाचल धाम में आयोजन
बेंगलूरु. सिद्धाचल धाम में शुक्रवार को प्रथम तीर्थंकर, प्रथम राजेश्वर, प्रथम संयमधर परमात्मा आदिनाथ दादा के जन्म-दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष में कल्याणक उत्सव का आयोजन हुआ। सुबह बोहरा धर्मशाला से रथयात्रा शुरू हुई, जिसमें युवाओं ने रजत पालखी में प्रभु को लिया था। जय गिरिराज की धुन के साथ रथयात्रा मुख्य दादा की टूंक पहुंची। परमात्मा का कल्याणक उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आचार्य ने कहा कि आत्मा का कल्याण करे वह कल्याणक। प्रभु तो भवतारक हैं अपितु प्रभु का जीवन भी सर्व जीवों का कल्याण करने वाला है। इसलिए उसे कल्याणक कहा जाता है। हम पैसा, प्रतिष्ठा और पद के पीछे भागते हैं। जबकि हमें परमात्मा से नाता जोडऩा है। आज हम सब पाप खपाने और पुण्य कमाने आए हैं। प्रभु के जीवन की हर घटना कल्याणकारी है। परमात्मा का उत्तम औषधियों से 5 महाभिषेक का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय जैन महासंघ बेंगलूरु के सचिव पृथ्वीराज जैन और मनोज बाफना उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी वर्ष से ओकलीपुरम में तीर्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में सामूहिक वर्षीतप का मंडान की घोषणा की गई। इसमें मांगीलाल वेदमूथा, पृथ्वीराज जैन और मनोज बाफना को ट्रस्ट के तत्वावधान में वर्षीतप समिति में मनोनीत किया गया।