scriptतेरापंथ महिला मंडल ने प्लास्टिक के विरोध में निकाली रैली | Terapanth Mahila Mandal holds rally against plastic | Patrika News

तेरापंथ महिला मंडल ने प्लास्टिक के विरोध में निकाली रैली

locationबैंगलोरPublished: Oct 18, 2019 07:15:02 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

खरीदारी कर रहे लोगों को बांटे कपड़े के थैले

तेरापंथ महिला मंडल ने प्लास्टिक के विरोध में निकाली रैली

तेरापंथ महिला मंडल ने प्लास्टिक के विरोध में निकाली रैली

बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल आर.आर.नगर की ओर से ‘से नो सिंगल यूज प्लास्टिकÓ अभियान के तहत बंगारप्पानगर के मेन सर्कल से मैदान तक रैली निकाली गई। इसमें मंडल के सदस्यों द्वारा प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी देने पर स्थानीय लोग जुड़ गए। स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां बैनर लेकर रैली में उत्साह से भाग लिया। यहां देखते ही देखते मानव शृंखला बन गई। सभी ने अध्यक्ष सरोज आर बैद के नेतृत्व में उपाध्यक्ष लता बाफना, सुमन पटावरी, मंत्री शोभा बोथरा सहित अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य बहनों के साथ प्लास्टिक के दुरुपयोग को रोकने संबंधित नारे लगाए। पूरा क्षेत्र इस संदेश के पोस्टरों से भर गया। लोगों ने प्लास्टिक के उपयोग में सावधानी बरतने के संकल्प ग्रहण किए। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से दुकानों व ठेलों से सामान खरीद रहे लोगों को कपड़ें के थैले वितरित किए गए।
आमसभा कल
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावकसंघ राजाजीनगर बेंगलूरु की वार्षिक आमसभा रविवार सुबह ११ बजे स्थानक भवन में होगी। संघ मंत्री ज्ञानचंद लोढा ने बताया कि इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो