scriptचमकाने के बहाने जेवर समेट ले गई तीन ठग महिलाएं | Three women entered the house under the pretext of cleaning jewelery | Patrika News

चमकाने के बहाने जेवर समेट ले गई तीन ठग महिलाएं

locationबैंगलोरPublished: Feb 22, 2017 11:35:00 am

Submitted by:

guest user

 मुहाना थाना इलाके में बर्तन ठीक करने के बहाने घर में घुसी और सास-बहू को जेवरात साफ करने की कहकर  सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गईं। पुलिस के अनुसार कृष्णा कॉलोनी विधानसभा नगर निवासी सुखदेव ने मामला दर्ज करवाया कि दिन में घर पर उसकी मां और पत्नी थी।  इसी दौरान बर्तन ठीक करने […]

cleaning jewellery

cleaning jewellery

 मुहाना थाना इलाके में बर्तन ठीक करने के बहाने घर में घुसी और सास-बहू को जेवरात साफ करने की कहकर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गईं। पुलिस के अनुसार कृष्णा कॉलोनी विधानसभा नगर निवासी सुखदेव ने मामला दर्ज करवाया कि दिन में घर पर उसकी मां और पत्नी थी।
 इसी दौरान बर्तन ठीक करने के बहाने तीन महिलाएं घर में घुस आईं। बर्तन ठीक करने के दौरान एक महिला ने जेवरात साफ करने की बात कही। इस पर मां व उसकी पत्नी ने अपने जेवरात उतार कर महिला को दे दिए। महिला ने अगले दिन वापस जेवरात देकर जाने की बात कही और वहां से चली गई। तीन-चार दिन तक महिलाएं जेवरात लेकर नहीं लौटी तो ठगी का पता चला। 
इस पर पत्नी ने उसे सारी आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हुलिए के आधार पर महिला ठगों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मामनसिंह ने बताया कि महिला ठग सास-बहू से करीब एक लाख रुपए के जेवरात ले गए। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो